1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें इंदौरी स्टाइल पोहा, इसके खट्टे मीठे मीठे स्वाद के हो जाएंगे फैन, झटपट नोट करें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बना लें इंदौरी स्टाइल पोहा, इसके खट्टे मीठे मीठे स्वाद के हो जाएंगे फैन, झटपट नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 22, 2026 08:30 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 08:30 am IST

How to Make Indori Style Poha: अगर आपको भी इंदौरी पोहा खाने का मन है तो चलिए आज हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। नोट कर लीजिए इस टेस्टी पोहे की रेसिपी।

 इंदौरी स्टाइल पोहा- India TV Hindi
इंदौरी स्टाइल पोहा Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHNISHA

पोहा एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जिसे शायद ही कोई पंसद न करता हो। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी हेल्दी होता है। सुबह से लेकर शाम के नाश्ते में आप कभी भी पोहा खा सकते हैं। आज हम आपको इंदौरी पोहा की रेसिपी बताएंगे। इंदौरी पोहा मध्य प्रदेश का बेहद मशहूर और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जो अपने खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद के कारण लोगों को खूब पसंद आता है। इस पोहा को बनाने के लिए रतलामी सेव, बारीक कटे प्याज और धनिया के साथ परोसा जाता है। सुबह नाश्ते के लिए आप इंदौरी पोहा बनाकर इसके स्वाद का लुत्फ़ उठा सकते हैं। चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी

पोहा बनाने के लिए सामग्री - Poha Ingredients

2 कप पोहा, 2 चम्मच तेल, 1 छोटी चम्मच राई और जीरा,  करी पत्ता, 2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, 1 आलू के छोटे छोटे टुकड़े, आधा कप मटर, आधा कप मूंगफली, 1  बारीक कटा प्याज, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, आधे नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया

पोहा बनाने का तरीका - How to make Poha recipe

  • पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को साफ कर उसे पानी से धोएं। 

  • धोने के बाद एक थाली में डालें और हाथों से भरभरा लें। 

  •  अब एक पैन में तेल डालें। गर्म तेल में आप 1 छोटी चम्मच राई, बारीक कटी हरी मिर्च-जीरा और करी पत्ता से तड़का दें।

  • इसके बाद इसमें 1 बारीक कटा प्याज डाल दें। प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। 

  • अब उसके बाद उसमें  1 आलू के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। एक प्लेट से ढककर रखें।

  •  कुछ समय बाद आलू जब सुनहरे हो जाएं तब उसमें आधा कप मटर और आधा कप मूंगफली डालें। (आप इसमें अपने पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं) 

  •  जब ये सभी सामग्रियां अच्छी तरह से पककर हल्की सुनहरी हो जाएं तब उसमें हल्दी पाउडर और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। 

  • गैस की आंच को धीमा कर भिगोया हुआ पोहा डालें और अच्छी तरह मिलाकर भूनें। आपका आलू वाला पोहा तैयार है। 

  • आखिरी में एक प्लेट में निकालकर ऊपर से नींबू का रस, सेव, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी धनिया पत्ती और प्याज से गार्निश करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल