1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करेले की भुजिया खाने में नहीं लगेगी कड़वी, बस इस ट्रिक से बनाएं और दाल-चावल के साथ छककर खाएं, जानें रेसिपी

करेले की भुजिया खाने में नहीं लगेगी कड़वी, बस इस ट्रिक से बनाएं और दाल-चावल के साथ छककर खाएं, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 01, 2024 01:08 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 01:08 pm IST

अगर आप हमारी स्टाइल में करेले की भुजिया बनाएंगे तो कड़वापन भी दूर हो जाएगा और खाने में स्वाद भी मिल जाएगा। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं करेले की भुजिया?

करेले की भुजिया- India TV Hindi
करेले की भुजिया Image Source : SOCIAL

करेले का कसैला स्वाद लोगों को जल्दी पसंद नहीं आता है। इस वजह से ज़्यादातर लोग इसकी सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप आलू भुजिया की तरह करेले की कुरकुरी भुजिया (Karele Ki Bhujia Recipe) बना सकते हैं और इसमें ज़रा भी कड़वापन नहीं होगा। साथ ही करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह ब्लड शुगर लेवल को कम करती है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालती है। यानी एक अकेले करेले में कई गुण छिपे हुए हैं। ऐसे में अगर आप हमारी स्टाइल में यह सब्जी बनाएंगे तो कड़वापन भी दूर हो जाएगा और खाने में स्वाद भी मिल जाएगा। यानी अगर आपने एक बार इसका स्वाद चखा तो दाल के साथ खाने के लिए हमेशा इसी सब्जी की डिमांड करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं करेले की भुजिया?

करेला भुजिया के लिए सामग्री: Ingredients for Bitter Gourd Bhujia:

3 से 4 करेले, 2 चम्मच तेल, 2 प्याज, एक चम्मच नमक

कैसे बनाएं करेले की भुजिया? How to make karele ki bhujia?

  • पहला स्टेप: करेले की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहल करेला को पानी से धोएं और कॉटन के कपड़े से पोछें और उन्हें गोल गोल आकार में काटें। अब एक बड़े गहरे बर्तन में इन्हें रखें और उसमें एक चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें 15 मिनट तक ऐसे ही रखें। 

  • दुसरा स्टेप: तय समय के बाद करेले को अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें।  दरअसल, नमक डालने की वजह से यह पानी छोड़ देता है इसलिए उसे अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें। पानी के साथ करेले का कड़वापन भी निकल जाता है। अब एक बार पानी से फिर से धोएं। 

  • तीसरा स्टेप: गैस ऑन करें और उसपर कड़ाही रखें। उसमें  2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें और  2 बारीक कटे प्याज के साथ तड़का दें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब उसमें करेले के टुकड़े डालें। और इन्हें मीडियम आंच पर पकाएं। जब सब्जी पक जाए तब गैस बंद कर दें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल