1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों की हीट को बीट करने के लिए बनाएं स्वाद से भरपूर मखाने का रायता, मिनटों में होगा तैयार, नोट करें विधि

गर्मियों की हीट को बीट करने के लिए बनाएं स्वाद से भरपूर मखाने का रायता, मिनटों में होगा तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 15, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 02:38 pm IST

मखाने का रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर और बनाने में भी बेहद आसान है। यह मिनटों में तैयार हो जाता है और गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है।

मखाने का रायता,- India TV Hindi
मखाने का रायता Image Source : INDIA TV

गर्मी का मौसम है और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए दही से बनी चीज़ें बहुत फायदेमंद होती हैं। मखाने का रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर और बनाने में भी बेहद आसान है। यह मिनटों में तैयार हो जाता है और गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है।

मखाने का रायता बनाने की सामग्री:

दही - 1 कप, मखाने - 1 कप, देसी घी - 1 छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर - ½ छोटा चम्मच, काला नमक - ¼ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च - 1, बारीक कटा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच, 1/2 छोटा चम्मच राई, चुटकी भर हींग

मखाने का रायता बनाने की विधि:

एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालकर मखाने कुरकुरे होने तक भूनें। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं और तोड़ने पर आसानी से टूट जाएं, तो गैस बंद कर दें। भुने हुए मखानों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। आप चाहें तो इनमें से कुछ मखानों को दरदरा पीस भी सकते हैं, जिससे रायता गाढ़ा होगा।

एक बड़े बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसे तब तक फेंटें जब तक यह चिकना न हो जाए। अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और लाल मिर्च पाउडर  डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।

भुने हुए और ठंडे हो चुके मखानों को दही के मिश्रण में डाल दें। अगर रायता बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें। मखाने के रायते को थोड़ी देर फ्रिज में रखें। ठंडा रायता और भी स्वादिष्ट लगता है।

मखाना रायता के फायदे:

मखाना और दही दोनों की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और लू से बचाता है। मखाने में कार्बोहाइड्रेट और दही में प्रोटीन होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। मखाने में फाइबर और दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इस कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल