1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जब घर पर बन सकता है बाजार जैसा मसाला छाछ तो खरीद कर क्यों लाएं? जानें बनाने की आसान विधि

जब घर पर बन सकता है बाजार जैसा मसाला छाछ तो खरीद कर क्यों लाएं? जानें बनाने की आसान विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 18, 2024 08:00 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 08:00 am IST

गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए लोग छाछ का सेवन ज्यादा करते हैं। अगर आप इस रेसिपी के जरिए घर पर छाछ बनाएंगे तो आपकी छाछ का वही स्वाद आएगा जो आप बाजार में बड़े ही चाव से पीते हैं।

How to Make Masala Chaas- India TV Hindi
How to Make Masala Chaas Image Source : SOCIAL

गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए लोग दही और दही से बनी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं। ऐसे में दही से बनने वाली घरेलू डिशेज में एक छाछ भी है। वैसे तो छाछ कई लोग बाजार से खरीदकर भी पी लेते हैं। जिसे आप मसाला छाछ कहते हैं। लेकिन अगर यही छाछ घर पर बनाए तो इससे एक तो आपकी पॉकेट पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा और बाजार जैसी छाछ का स्वाद घर बैठे बैठे मिल जाएगा। हालांकि कई लोग घर पर छाछ बनाकर पीते भी हैं। लेकिन उनकी यही शिकायत रहती है कि छाछ तो बना ली लेकिन पता नहीं वो स्वाद नहीं आया जो बाजार वाली छाछ का आता है। अगर आपकी भी यही शिकायत रहती है तो आपकी इस शिकायत को हम इस रेसिपी के जरिए दूर किए देते हैं। अगर आप इस रेसिपी के जरिए घर पर छाछ बनाएंगे तो आपकी छाछ का वही स्वाद आएगा जो आप बाजार में बड़े ही चाव से पीते हैं।

छाछ बनाने के लिए जरूरी चीजें

दही, जीरा भुना हुआ, काला नमक, पानी

छाछ बनाने की विधि-

सबसे पहले आप दही को उस मात्रा में लीजिए जितने लोगों के लिए आपको छाछ बनाना है। अगर आप एक गिलास छाछ बना रहे हैं तो आप आधा गिलास दही लीजिए और उतना ही पानी चाहिए होगा। अगर आपके घर में दही को मथने वाली मथनी है तो आप दही को एक बर्तन में डालकर उसमें आधा गिलास से थोड़ा सा कम पानी डालें। इसके बाद दही को मथे। अगर आपको पास मथनी नहीं और मिक्सी है तो भी ठीक है। आप मिक्सी के जार में आधा गिलास दही और आधे गिलास से थोड़ा कम पानी लें। अब मिक्सी के जार को चलाए। 

इसके बाद आप गिलास लीजिए। इस गिलास में जब आप मिक्सी के जार से या फिर मथनी से मथे हुए दही को गिलास में करें तो एक चीज का ध्यान रखें। आप छाछ को थोड़ा दूर से गिलास में डालें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप थोड़ी दूर से छाछ को गिलास में डालेंगे तो उसमें झाग बनेगा। ये झाग ना केवल देखने में बढ़िया लगेगा बल्कि जब आप छाछ को पिएंगे तो इसका स्वाद भी बेहतरीन होगा। छाछ को गिलास में करने से पहले उसमें स्वादानुसार काला नमक भी डाल लें। 

अब भुने हुए जीरे को दरबरा कूट लें। इस जीरे के पाउडर को छाछ के ऊपर डालें। अगर आपको छाछ को और भी आकर्षक बनाना है तो आप उसके ऊपर धनिया के दो तीन पत्ते भी डालें। अब आपकी छाछ पीने के लिए एकदम तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल