1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें आलू कटलेट, बिना तेल में तले मिनटों में रेसिपी होगी तैयार, नोट करें विधि

सुबह नाश्ते में बना लें आलू कटलेट, बिना तेल में तले मिनटों में रेसिपी होगी तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 24, 2026 10:29 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 10:29 am IST

How To Make Potato Cutlet: बिना तेल के बना आलू कटलेट एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है, जिसे आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं।

आलू कटलेट- India TV Hindi
आलू कटलेट Image Source : YOUTUBE - @DINDIGUL FOOD COURT

अक्सर लोग नाश्ते में कुछ झटपट और टेस्टी बनाने की सोचते हैं, लेकिन हेल्थ का ध्यान रखते हुए ऑप्शन सीमित लगने लगते हैं। ऐसे में आलू कटलेट एक परफेक्ट चॉइस बनकर सामने आता है, जिसे आप बिना तेल में तले भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो स्वाद से समझौता किए बिना हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं। बाहर के तले-भुने स्नैक्स की जगह घर पर बना यह हल्का और पौष्टिक आलू कटलेट न सिर्फ पेट को सुकून देगा, बल्कि आपको दिनभर एनर्जेटिक भी बनाए रखेगा। आइए जानते हैं इसकी आसान विधि

आलू कटलेट बनाने के लिए सामग्री

3 4 उबले हुए आलू,  1/2 कप उबली हुई मिक्स सब्जियां (मटर, गाजर, बीन्स), 2–3 ब्रेड स्लाइस (क्रम्ब्स के लिए), 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), 1–2 चम्मच कॉर्नफ्लोर या बेसन

आलू कटलेट बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें उबली सब्जियां, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स और कॉर्नफ्लोर या बेसन डालकर मिश्रण को बांध लें, ताकि कटलेट टूटे नहीं।

  • तीसरा स्टेप : तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बनाकर टिक्की का आकार दें। कटलेट को और क्रिस्पी बनाने के लिए ऊपर से हल्का ब्रेड क्रम्ब्स कोट कर सकते हैं।

  • चौथा स्टेप: नॉन-स्टिक पैन या एयर फ्रायर को हल्का गरम करें और कटलेट को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेक लें।

  • पांचवा स्टेप: अगर आपके पास एयर फ्रायरा नहीं है तो आप एक  पैन में एक चम्मच  तेल डालें और उसे चारों तरफ अच्छी तरह से ग्रीस करें। अब आलू की टिक्की को उसके ऊपर रखें और धीमी आंच पर पकाएं और दोनों तरफ से सेक लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल