1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 2 चम्मच घी में कद्दू से बनाएं बर्फी, मिठाई का स्वाद ऐसा कि मुंह में जाते ही घूल जाए, झटपट नोट कर लें रेसिपी

2 चम्मच घी में कद्दू से बनाएं बर्फी, मिठाई का स्वाद ऐसा कि मुंह में जाते ही घूल जाए, झटपट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 03, 2025 06:04 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 06:04 pm IST

अगर आपको मीठा खाना पसंद है और आप घर पर अलग अलग तरह की रेसिपीज़ बनाना भी पसंद करते हैं तो एक बार कद्दू की बर्फी घर पर ज़रूर बनाएं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कद्दू की मिठाई

 कद्दू से बनाएं बर्फी- India TV Hindi
कद्दू से बनाएं बर्फी Image Source : SOCIAL

अगर आपको मीठा खाना पसंद है और आप घर पर अलग अलग तरह की रेसिपीज़ बनाना भी पसंद करते हैं तो एक बार कद्दू की बर्फी घर पर ज़रूर बनाएं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि अगर आप एक बार इसका स्वाद चख लिए तो हमेशा बनाया करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कद्दू की मिठाई

कद्दू की मिठाई बनाने के लिए सामग्री: 

कद्दू, 1/2 Kg, घी - 1 Tbsp, दूध - 1 Cup, केसर का पानी - 1-2 Tbsp, चीनी - आधा कप, तंदूरी रंग- 2 पिंच , मावा - 1 कटोरा, घी - 1 Tbsp, इलायची पाउडर - 1/4 Tsp, पिस्ता, गुलाब की पंखुड़ी और चांदी वर्क गार्निशिंग के लिए

कद्दू की मिठाई बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आधा किलो कद्दू लें और उसे अच्छी तरह धोकर तीन भाग में काटें और फिर उसे अच्छी तरह से घिस लें। जब कद्दू घिसकर हो जाए तब गैस ऑन करें और पर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें 2 चम्मच घी डालें और फिर घिस हुआ कद्दू डालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब, कद्दू को मीडियम आंच पर अच्छी तरह से पकाएं। कद्दू को तब तक पकाना है जब तक कि उसका पानी जल न जाए और वह पूरी तरह से गल न जाए। इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि उसे लो या मीडियम फ्लेम पर ही पकाएं। 

  • तीसरा स्टेप: जब कद्दू अच्छी तरह पक जाए तब उसमें एक चम्मच केसर का पानी और आधा कप दूध डालें। अब, एक बार फिर इसे अच्छी तरह पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें चुटकीभर तंदूरी रंग डालें ताकि कलर अच्छा आये। जब कद्दू का मिश्रण एकदम गाढ़ा हो जाए तब उसमें मावा मिलाएं और फिर से अच्छी तरह से चलाएं। जब मावा अच्छी तरह मिल जाए तो उसके पांच मिनट बाद उसमें एक चम्मच  इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। 

  • चौथा स्टेप: अब एक कंटेनर में इस मिश्रण को डालें और सेट करने के लिए रख दें। 4 घंटे बाद इसे निकालें। यह अच्छी तरह से सेट हो गया है, अब इसे बर्फी की तरह चाकू से काट लें और ऊपर गार्निशिंग के लिए पिस्ता, गुलाब की पंखुड़ी और चांदी वर्क लगाएं। कद्दू का बर्फी तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल