1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दूध में सूजी को घोलकर बनाया जाता है मखंडी हलवा, पंजाब की ये मशहूर डिश खाते ही पूछेंगे रेसिपी, नोट करें विधि

दूध में सूजी को घोलकर बनाया जाता है मखंडी हलवा, पंजाब की ये मशहूर डिश खाते ही पूछेंगे रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 12, 2026 06:54 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 06:54 pm IST

How To Make makhandi Halwa: मखंडी हलवा का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। अगर आप एक बार किसी को यह मिठाई बनाकर खिला देंगे यो हर कोई आपसे इसकी रेसिपी पूछेगा। चलिए नोट करे लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

मखंडी हलवा- India TV Hindi
मखंडी हलवा Image Source : YOUTUBE - @AASHI'SKITCHEN

क्या आपने कभी मखंडी हलवा का स्वाद चखा है। अगर आप हलवा लवर हैं तो आपको पंजाब की यह खास रेसिपी ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। बता दें, मखंडी हलवा एक भारतीय मिठाई है जिसे लोग पंजाब में खूब चाव से खाते हैं। यह हलवा अपनी मिठास और सॉफ्टनेस के लिए जाना जाता है। यह मुख्य रूप से सूजी, दूध, घी और गुड़ से बनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मखंडी हलवा

मखंडी हलवा बनाने के लिए सामग्री

सूजी एक कप, दूध ढाई कप, घी आधा कप, दूध दो कप, 10-12 काजू और बादाम, नारियल आधा कप, किशमिश दो बड़े चम्मच, गुड़ आधा कप, इलायची आधा चम्मच

मखंडी हलवा बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: मखंडी हलवा बनाने का प्रोसेस बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक बड़े बाउल में एक कप सूजी लें और उसमें डेढ़ कप दूध अच्छी तरह से मिलाएं। ध्याना रखें उसमें कोई लम्पस न हो।

  • दूसरा स्टेप: अगले स्टेप में गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें आधा कप घी डालें। अब घी में बारी बारी काजू, बादाम, किशमिश और नारियल को अच्छी तरह से तलें और दूसरे बतर्न में निकाल कर रखें।

  • तीसरा स्टेप: अब बचे हुए घी में से थोड़ा घी निकालें और बचे हुए घी में दूध और सूजी का बैटर डालें। अब इसे अच्छी तरह से पकाएं। आपको इसे तब तक पकाना है जब  तक यह सुनहरा और एकदम भरभरा न हो जाए।

  • चौथा स्टेप: लो फ्लेम पर, सूजी को पकाएं। इसे पकने में लगभग 20 से 25 मिनट का समय लग सकता है। इसे पकाते समय ध्यान रखें ये बतर्न में बहुत ज़्यादा चिपकेगा इसलिए हमेशा चलाते रहें।

  • पांचवा स्टेप: अब एक कड़ाही में आप जितना मीठा खाना पसंद करते हैं उतनी मात्रा में गुड़ डालें। धीमी आंच पर इसे पकने दें। जब गुड़ मेल्ट हो जाए तब उसमें एक कप दूध डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं।

  • छटवां स्टेप: दो मिनट बाद इसमें भुना हुआ सूजी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि कोई गांठ न पड़े। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें रोस्टेड ड्राइफ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें। आपका लज़ीज़ मखंडी हलवा बनकर तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल