1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे आंवला और लहसुन की चटनी, खाने के फीकेपन को करेगी मिनटों में दूर, जानें कैसे बनाएं यह चटपटी रेसिपी?

कच्चे आंवला और लहसुन की चटनी, खाने के फीकेपन को करेगी मिनटों में दूर, जानें कैसे बनाएं यह चटपटी रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 05, 2024 06:31 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 06:31 pm IST

आंवला की चटनी स्वाद में लाजवाब लगती है और इसे बनाना बेहद आसान है। अगर आप आंवला चटनी को घर पर बनाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते इसे कैसे बनाएं?

आंवला और लहसुन की चटनी- India TV Hindi
आंवला और लहसुन की चटनी Image Source : SOCIAL

खाने में साइड डिश बेहद अहम भूमिका निभाती है। खासकर चटनी, फीके खाने में स्वाद का ज़बरदस्त तड़का लगाती है। ऐसे में अब, जबकि सर्दियों का मौसम आ गया है तो आज हम आपको इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने वाली आंवला की चटनी की रेसिपी बताएंगे। यह चटनी स्वाद में भी लाजवाब लगती है और इसे बनाना बेहद आसान है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के अलावा आंवला की यह चटनी पेट संबंधी बीमारियों और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कारगर है। आप अगर आंवला चटनी (Amla aur Lahsun ki chutney Recipe) को घर पर बनाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे आप कैसे बनाएं?

आंवला चटनी बनाने के लिए सामग्री:

8-10 आंवला, अदरक का टुकड़ा, हरा धनिया कटा, 4-5 कली लहसुन, 2-3 हरी मिर्च, 1 टी स्पून सरसों तेल, नमक स्वादानुसार

आंवला चटनी बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: आंवला चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को साफ़ पानी में धोएं। उसके बाद आंवला के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और गुठली को फेंक दें।  उसके बाद धनिया पत्ती के मोटे डंठल को काटकर उसे भी पानी में धोएं और बारीक काट लें। इसके बाद हरी मिर्च के भी बारीक टुकड़े कर लें। अब मिक्सर जार में आंवला के टुकड़े और हरी धनिया पत्ती  और मिर्ची डालकर ब्लेंड कर लें।

  • दूसरा स्टेप: इसके बाद मिक्सर का ढक्कन खोलें और उसमें कुछ अदरक के टुकड़े, लहसुन के टुकड़े और स्वादानुसार नमक और ज़रा सा पानी डालकर ढक्कन बंद करें और चटनी को 1 से 2 मिनट तक और चलाते हुए एकदम बारीक होने तक पीसें (अगर आपको मिलकर की चटनी का स्वाद नहीं पसंद आता है तो आप इसे पीने के लिए सील बट्टे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

  • तीसरा स्टेप: अब, मिक्सर जार से आंवला चटनी को एक बाउल में डालें। आपकी टेस्टी और चटनी बनकर तैयार  है। इसे फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक भी खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल