1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी नहीं खाए तो क्या खाए? जानें कैसे बनाएं यूपी-बिहार की ये देसी रेसिपी?

मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी नहीं खाए तो क्या खाए? जानें कैसे बनाएं यूपी-बिहार की ये देसी रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 12, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 05:28 pm IST

How to make urad dal khichdi: मकर संक्रांति के दिन यूपी-बिहार में उड़द के दाल की खिचड़ी खूब चाव से बनाई जाती है। अगर आप भी इसे बनाना चाहते हैं तो आसान सी रेसिपी नोट कर लीजिए।

उड़द दाल की खिचड़ी- India TV Hindi
उड़द दाल की खिचड़ी Image Source : YOUTUBE - @ AASHI'S KITCHEN/YASMINHUMA

दो दिन बाद देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार खूब धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग तिल गुड़, दही और चूड़ा खाते हैं और पतंगबाजी करते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में इस दिन उड़द के दाल की खिचड़ी (Urad Dal Khichdi Recipe) बनाने की प्रथा है। उड़द दाल की खिचड़ी स्वाद बेहद लाजवाब होता है इसलिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी लोग इसे छककर खाते हैं। अगर आपको यह खिचड़ी बनाने नहीं आती है तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं

उड़द दाल खिचड़ी के लिए सामग्री: Ingredients for Urad Dal Khichdi

1 कप चावल, 1 कप उड़द की दाल, तीन चम्मच देसी घी, आधा चम्मच हींग और जीरा, 2 लाल मिर्च, अदरक का एक टुकड़ा और 10 से 12 लहसुन की कलियाँ, एक कप गोभी-मटर, स्वाद अनुसार नमक और चुटकी भर हल्दी, पानी ज़रूरत के अनुसार

कैसे बनाएं उड़द दाल की खिचड़ी: How to make urad dal khichdi

  • उड़द दाल की खिचड़ी, बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप चावल और 1 कप उड़द की दाल को भिगोकर रख दें।

  •  गैस ऑन करें और उसपर कुकर रखें। जब वह गर्म हो जाए तब उसमें तीन चम्मच देसी घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब इसमें हींग और जीरा डालकर चटकाएं। 

  • जब जीरा चटकने लगे तब, उसमें अदरक का एक टुकड़ा और 10 से 12 लहसुन की कलियाँ को कूटकर डालें। जब ये सुनहरा होने लगे तब इसके बाद 2 साबुत लाल मिर्च को तोड़कर डाल दें। 

  • अब, इसमें एक कप गोभी-मटर भी डालें और अच्छी तरह से पकाएं। जब ये हलके सुनहरे हो जाएं तब उसमें भिगोया हुआ चावल और दाल डालें।

  • अब इन सभी समाग्रियों को आपस में अच्छे से मिला लें और उसके बाद स्वाद अनुसार नमक और चुटकी भर हल्दी डाल दें। अब उसके बाद चावल के हिसाब से पानी डाल दें और कुकर की सीटी लगा दें।

  • अब, कुकर बंद करके 3-4 सीटी आने तक पकाएं। आखिर में ढक्कन हटाने के बाद ऊपर से हरी धनिया डालकर गार्निश करें और देसी घी डालकर खिचड़ी सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल