गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होना आम बात है। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी चाहिए होते हैं। यही वजह है कि लीची, चिया सीड्स और नारियल पानी का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक माना जाता है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है। चलिए जानते हैं ये तीनों चीजें सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है और एक साथ इनका इश्तेआल कैसे करें?
लीची, चिया और नारियल पानी है पोषक तत्वों से भरपूर
लीची में भरपूर मात्रा में पानी और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। वहीं चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा सोर्स है, जो पसीने से खोए मिनरल्स की कमी को पूरा करता है।
कैसे बनाएं ये ड्रिंक?
-
इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास नारियल पानी लें, उसमें 1 चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स और 5-6 कटी हुई लीची मिलाएं।
-
चाहें तो हल्का सा शहद या नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इसे ठंडा-ठंडा पिएं और गर्मियों में दिनभर फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस करें।
सेहत को मिलेंगे कौन से फायदे?
अगर रोजाना इस हेल्दी ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो डिहाइड्रेशन की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है और शरीर भी एक्टिव बना रहता है। यानी लीची, चिया सीड्स और नारियल पानी का मिश्रण शरीर को हाइड्रेट रखने, तुरंत एनर्जी देने, पाचन सुधारने और गर्मियों में ठंडक बनाए रखने का बेहतरीन नेचुरल तरीका है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।