1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें मसूर की दाल का कुरकुरा डोसा, वेट लॉस करने वालों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

सुबह नाश्ते में बना लें मसूर की दाल का कुरकुरा डोसा, वेट लॉस करने वालों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 30, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jun 30, 2026 09:14 am IST

अगर आप वजन कम करने के साथ हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो मसूर दाल का कुरकुरा डोसा एक बेहतरीन विकल्प है।

मसूर दाल डोसा रेसिपी,- India TV Hindi
मसूर दाल डोसा रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @VIRAJ NAIK RECIPES

अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं और अपनी डाइट में इस तरह की चीजों को शामिल करना चाहते हैं जिससे वजन कम हो तो यह लेख आपके लिए है। सुबह की शुरुआत आप ऐसे नाश्ते से कर सकते हैं जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हो और आपका पेट लंबे समय तक भरा हो। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा नाश्ता ऑप्शन लेकर आए हैं जो ने केवल आपका वजन कम करने में मददगार है बल्कि इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है। वेट लॉस करने में मसूर की दाल का डोसा बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ख़ास बात यह है कि यह रेसिपी बच्चों से लेकर बुजुर्गों हर किसी  को पसदं आएगी। साथ ही मसूर का डोसा बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मसूर की दाल का डोसा?

मसूर दाल डोसा के लिए सामग्री:

1 कप मसूर दाल, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ), 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच जीरा, डोसा सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल

मसूर दाल डोसा बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मसूर दाल डोसा बनाने के लिए दाल को अच्छी तरह से धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। तय समय के बाद, भीगी हुई दाल का पानी निकालकर इसे हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सर में पीस लें। इस बात का ध्याना रखें की बैटर एकदम स्मूथ होना चाहिए

  • दूसरा स्टेप: अब, बैटर कोएक बड़े बाउल में निकालकर फेंटें। और फिर उसमें नमक, जीरा, प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं।

  • तीसरा स्टेप: बैटर को मीडियम आंच पर पैन पर डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं। और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। तैयार डोसे को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

क्यों है वेट लॉस के लिए फायदेमंद?

मसूर की दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है जो आपके पेट को लम्बे से तक भरा हुआ रखने में मददगार है। पेट जब लंबे समय तक भरा रहता है तो ओवरईटिंग कम होती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल