1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गुड़ और चना दाल से बनाएं स्वादिष्ट पूरन पोली, घी लगाकर खाएंगे तो मुंह में जाते ही घुल जाएगी, जानिए रेसिपी

गुड़ और चना दाल से बनाएं स्वादिष्ट पूरन पोली, घी लगाकर खाएंगे तो मुंह में जाते ही घुल जाएगी, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 09, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 12:19 pm IST

Puran Poli Recipe: अगर कुछ मीठी, हेल्दी और स्वादिष्ट खाने का मन है तो पूरन पोली बनाकर खा सकते हैं। घी से सराबोर पूरन पोली का स्वाद ऐसा है कि आप बार-बार बनाकर खाएंगे, जानिए रेसिपी।

पूरन पोली रेसिपी- India TV Hindi
पूरन पोली रेसिपी Image Source : SOCIAL

भारत में हजारों तरह के व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं। पहले एक क्षेत्र का भोजन उसी जगह तक सीमित रहता था, लेकिन अब यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम और वेबसाइट्स पर आपको लाखों रेसिपीज आसानी से मिल जाती हैं। जिससे आप देश विदेश के किसी भी हिस्से में कोई भी चीज आसानी से बनाकर खा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में रहते हुए साउथ इंडियन रेसिपी से लेकर बिहार और महाराष्ट्र की फेमस रेसिपीज का स्वाद घर में उठा सकते हैं। ऐसी ही फेमस और बेहद स्वादिष्ट मराठी रेसिपी है पूरन पोली, जिसे लोग घरों में बनाकर खाते हैं। 

चने की दाल और गुड़ से बनी पूरन पोली का स्वाद ऐसा है कि एक बार खा लेंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा। जब भी कुछ मीठी खाने का मन हो तो आप इस रेसिपी से पूरन पोली बना सकते हैं। जानिए पूरन पोली की रेसिपी।

पूरन पोली की रेसिपी

पहला स्टेप- पूरन पोली बनाने के लिए करीब 1 कप चना दाल लें। दाल को अच्छी तरह से धो लें और फिर उसे कुकर में डालकर थोड़ी हल्दी और 1 चुटकी नमक डालकर 4-5 सीटी लगाकर उबाल लें। अब दाल का सारा पानी अलग निकाल दें और दाल को ठंडा होने के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- जब तक दाल ठंडी हो रही है आप पूरन पोली का आटा तैयार कर लें। इसके लिए 1 कप आटा लें। आटे में थोड़ी हल्दी और 1-2 चम्मच देसी घी डाल दें। अब जो दाल का पानी निकला है उससे या नॉर्मल पानी से मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को सेट होने के लिए रख दें।

तीसरा स्टेप- अब एक कड़ाही लें उसमें 2 चम्मच देसी घी डालें। दाल को मैश करते जाएं और जब अच्छी तरह मैश हो जाए तो इसमें गुड़ या चीनी मिला दें। अब डाल को थोड़ी देर अच्छी तरह से भून लें। दाल में थोड़ी पिसी इलायची और सौंफ स्वाद के लिए डाल सकते हैं। 

चौथा स्टेप- स्टफिंग को ठंडा होने दें। अब आटे से लोई तोड़कर हल्का बड़ा कर लें। इसमें चनादाल की स्टफिंग भर दें और बंद करके पराठे की तरह बेल लें। अब देसी घी लगाकर पूरन पोली को अच्छी तरह से सेंक लें। गर्मागरम पूरन पोली को दूध, दही, आमरस या अचार से खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल