1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सेहत के लिए वरदान अलसी का हलवा, इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं ये स्वीट डिश

सेहत के लिए वरदान अलसी का हलवा, इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं ये स्वीट डिश

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 08, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 05:40 pm IST

क्या आपने कभी अलसी का हलवा खाया है? अगर नहीं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस स्वीट डिश की बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद हलवा- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद हलवा Image Source : INDIA TV

सेहत के लिए फायदेमंद अलसी का हलवा बनाने के लिए आपको हाफ कप हल्के भुने और दरदरे पिसे हुए अलसी के बीज, एक-चौथाई कप गेहूं या फिर ओट्स का आटा, हाफ कप गुड़, दो कप दूध, दो स्पून घी, हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर, दो स्पून कटे हुए काजू, बादाम, अखरोट और एक स्पून किशमिश की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में अलसी के बीजों को धीमी आंच पर हल्का गोल्डन होने तक भून लीजिए। जब अलसी के बीज ठंडे हो जाएं, तब आपको इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लेना है।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में घी गर्म कर इसमें गेहूं या फिर ओट्स का आटा एड करें और फिर इसे धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भून लीजिए।

तीसरा स्टेप- आटे को प्लेट में निकालकर अलग रख दीजिए। इसके बाद कड़ाही में बॉइल्ड दूध निकाल लीजिए और फिर गुड़ एड कर इसे हल्की आंच पर पिघलने दीजिए।

चौथा स्टेप- अब भुने हुए आटे और अलसी के दरदरे पाउडर को इसी कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आपको इस कड़ाही में धीरे-धीरे करके दूध का मिक्सचर एड कर मिलाते रहना है। आपको इस मिक्सचर को अच्छी तरह से पका लेना है।

छठा स्टेप- आखिर में आप हलवे में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर को मिक्स कर सकते हैं। हलवे की कंसिस्टेंसी को ठीक करने के लिए आप गर्म दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अलसी का हलवा आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के हलवे का सेवन किया जा सकता है। वेट लॉस से लेकर गट हेल्थ को सुधारने तक, अलसी का हलवा आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल