1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मॉनसून में बनाएं टमाटर का लज़ीज़ सूप, बच्चे-बूढ़े सबको पसंद आएगी ये रेसिपी; जानें विधि

मॉनसून में बनाएं टमाटर का लज़ीज़ सूप, बच्चे-बूढ़े सबको पसंद आएगी ये रेसिपी; जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 01, 2024 10:51 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 10:51 pm IST

बारिश के मौसम में हमेशा कुछ चटपटा खाने का मन करता है इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वाद से भरपूर और हेल्दी टमाटर के सूप की रेसिपी

 Tomato Soup Recipe- India TV Hindi
Tomato Soup Recipe Image Source : SOCIAL

स्वाद और सेहत से भरपूर टमाटर के बिना दाल और सब्जी की रेसिपी पूरी नहीं हो सकती है। लेकिन जब बात टमाटर के सूप की आती है तो उसके स्वाद का किसी से मुकाबला ही नहीं है। टमाटर का सूप सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान होता है। अब, जबकि बरसात के मौसम का भी आगाज़ हो गया है तो सूप पीने का मज़ा ही कुछ और है। तो, चलिए हम आपको आज टमाटर का सूप बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस सिंपल रेसिपी को फॉलो कर आप घर में ही स्वादिष्ट टमाटर सूप तैयार कर सकते हैं।

टमाटर सूप के लिए सामग्री: Ingredients for Tomato Soup

2 बड़े चम्मच मक्खन या जैतून का तेल, 1 प्याज, कटा हुआ,  3-4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ,  2 कप ताजे टमाटर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गर्म मसाला, 5 से 6 काजू, 1 कप क्रीम,  स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

टमाटर सूप बनाने की सरल विधि: A simple recipe for tomato soup

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक बड़ी कड़ाही रखें। जब वह गर्म हो जाए तब मक्खन डालें। अब उसमें तेजपत्ता, प्याज़ और लहसुन डालें और उन्हें गोल्डन होने तक भूनें। जब ये ब्राउन हो जाए तब उसमें कटे हुए टमाटर डालें। जब ये थोड़ा पक जाए तब उसमें आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गर्म मसाला, 5 से 6 काजू, और स्वाद अनुसार नमक डालें। टमाटर को अच्छी तरह से पक जानें दें।जब पक जाए तब गैस बंद कर दें.

  • दूसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में टमाटर के मिश्रण को एक ब्लेंडर जार में डालेंगे। तेजपत्ता निकालकर फेंक दें। अब इस मिश्रण में 1 गिलास पानी डालें और एकदम स्मूथ ब्लेंड कर लें। बारीक पीसने के बाद इसे एक बड़े बाउल में निकालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, आखिर स्टेप में एक बार फिर से गैस ऑन कर कड़ाही रखें और टमाटर का सूप डाल दें। इसमें आप बटर की एक स्लाइस और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें। अब गैस बंद करें। आप चाहें तो इस सूप में दूध या क्रीम डालकर और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल