1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बारिश के मौसम में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं घर वाले

बारिश के मौसम में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं घर वाले

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Jul 28, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 12:34 pm IST

बारिश के सुहाने मौसम में गरमा-गरम, मसालेदार ढाबा स्टाइल दम आलू काने का मज़ा ही अलग होता है। गाढ़ी मसालेदार ग्रेवी और फ्राई किए हुए आलू का यह संगम घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यहां से नोट कर लें रेसिपी।

बारिश के मौसम में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि ऊंगलियां चाटते रह जाएं घर वाले- India TV Hindi
बारिश के मौसम में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि ऊंगलियां चाटते रह जाएं घर वाले Image Source : SUMI'S COOKING CORNER/ YOUTUBE

बारिश की रिमझिम बूंदे हों, ठंडी हवा चल रही हो और किचन से मसालों की खुशबू आ रही हो। इस मौसम में कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मज़ा ही अलग होता है। ऐसे में अगर थाली में गरमा-गरम, ढाबा स्टाइल दम आलू आ जाए, तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है। ढाबे के दम आलू की खासियत होती है उसकी गाढ़ी, मसालेदार ग्रेवी और कुरकुरे आलू, जो अंदर तक मसालों का स्वाद सोख चुके होते हैं। बारिश के मौसम में इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए दम आलू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें सिंपल रेसिपी। 

सामग्री 

  • छोटे आकार के आलू - 500 ग्राम (उबले और छिले हुए)
  • तेल (तलने के लिए)।
  • खड़े मसाले: 1 तेजपत्ता, 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा, 2 लौंग, 2 छोटी इलायची, 1 जीरा चम्मच।
  • पेस्ट के लिए: 2 बड़े प्याज, 3 टमाटर, 1 इंच अदरक, 6-7 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च।
  • सूखे मसाले: 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1.5 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच कस्तूरी मेथी, स्वादानुसार नमक।
  • ग्रेवी का सीक्रेट: 3 बड़े चम्मच ताजा फेंटा हुआ दही, 10-12 काजू (पानी में भीगे हुए)।

बनाने का तरीका

स्टेप 1: उबले हुए छोटे आलुओं को कांटे की मदद से चारों तरफ से गोद लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और आलुओं को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

स्टेप 2: काजू, प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन का बारीक पेस्ट बना लें।

स्टेप 3: कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें खड़े मसाले और जीरा चटकाएं। इसके बाद तैयार किया हुआ प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।

स्टेप 4: अब आंच धीमी करें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और फेंटा हुआ दही डालें। दही डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि वह फटे नहीं।

स्टेप 5: जब मसाले से बढ़िया खुशबू आने लगे और तेल ऊपर तैरने लगे, तब इसमें एक कप पानी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब तले हुए आलू डालें और अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 6: कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और बिल्कुल धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। इससे आलू के अंदर तक सारे मसालों का फ्लेवर चला जाएगा।

स्टेप 7: आखिर में गरम मसाला, हाथों से क्रश की हुई कस्तूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल