1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जन्माष्ठमी के व्रत में लग जाए भूख तो देसी घी में झटपट बनाएं साबूदाना खिचड़ी, शरीर को तुरंत मिलेगी एनर्जी, जानें विधि

जन्माष्ठमी के व्रत में लग जाए भूख तो देसी घी में झटपट बनाएं साबूदाना खिचड़ी, शरीर को तुरंत मिलेगी एनर्जी, जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 26, 2024 07:12 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 07:13 am IST

जन्माष्ठमी के व्रत में आप साबूदाना की खिचड़ी आसानी से बना सकते हैं जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

Sabudana Khichdi- India TV Hindi
Sabudana Khichdi Image Source : SOCIAL

साबूदाना व्रत के दौरान बनाई जानी वाली रेसिपी है। इसे हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करता है। यह हल्का होने के साथ आपका पेट लंबे समय तक भरा रख सकती है। इसके साथ ही आपको थकान महसूस नहीं होने देगी। इसके अलावा ये ग्लूटन फ्री होती है। जन्माष्ठमी के व्रत में आप साबूदाना की खिचड़ी आसानी से बना सकते हैं जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

1 कप साबूदाना, 1 आलू कटा हुआ, दो चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार सेंधा नमक,  5-6 कटे हुए बादाम, 5-6 करी पत्ता, 1- हरी मिर्च कटी हुई, आधा चम्मच सरसों के बीज, 4 चम्मच घी, 2-3 काली मिर्च , गार्निश करने के लिए हरा धनिया

ऐसे बनाएं साबुदाना खिचड़ी

  • पहला स्टेप: सबसे पहले रात में साबूदाना को पानी में भिगो दें। सुबह छन्नी के माध्यम से पानी निकाल लें। और साबूदाना को अलग अलग होने दें. पानी पूरी तरह से सोख लें. इसके बाद एक कड़ाही में 3 चम्मच घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब इसमें, ह्री लाल मिर्च, करी पत्ता, राई और जीरा से तड़का दें। 

  • दूसरा स्टेप: 1-2 मिनट फ्राई करने के बाद इसमें मूंगफली डालें और अच्छी तरह से रोस्ट करें। कुछ मिनट बाद इसमें आलू डालें। आलू उबला हुआ होना चाहिए। आलू को अच्छी तरह से भूनें।

  • तीसरा स्टेप:  इसके बाद इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च मिक्स करें।कुछ समय के लिए इसे  ढक्कन से ढक दें। जिससे कि सब सामग्री आपस में अच्छी तरह मिल जाए. थोड़ी देर बाद इसमें साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और ढक्कन बंद करके धीमी आंच में 3-4 मिनट पकने दें। आपकी व्रत वाली साबुदाना की खिली खिली खिचड़ी बनकर तैयार है। हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल