1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी के दौरान रोज 3 महीने तक खाई मूसली, जानें इसे खाने के खास फायदे

आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी के दौरान रोज 3 महीने तक खाई मूसली, जानें इसे खाने के खास फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 28, 2022 07:40 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 07:40 pm IST

Muesli for breakfast during pregnancy: प्रेगनेंसी में मूसली के फायदे अनेक हैं। दरअसल, मूसली में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं।

Alia_bhatt_pregnancy- India TV Hindi
Alia_bhatt_pregnancy Image Source : FREEPIK

मूसली (Muesli) एक रेडी-टू-ईट फूड है जिसमें ओट्स, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल होते हैं। इसे लोग अपने नाश्ते और स्नैक्स में भी खा सकते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक पोस्ट शेयर की और बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान वे इसे नाश्ते में रोज खाती थीं। दरअसल, नाश्ते में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। ये कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर होता है जो कि आपके पेट को भरने और शरीर की एनर्जी बूस्ट करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में इसे खाने के खास फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।  

प्रेगनेंसी में मूसली खाने के फायदे-Muesli for breakfast during pregnancy in hindi

1. प्रेगनेंसी में मूसली है हेल्दी नाश्ता

स्वस्थ गर्भावस्था के लिए मूसली एक अच्छा आहार है जिसमें पोषक तत्वों और विटामिन की सही मात्रा है। मुख्य भोजन के अलावा, प्रेगनेंसी के दौरान आप मूसली के साथ बीच-बीच में स्नैकिंग कर सकते हैं। इसे गर्भावस्था के दौरान जंक फूड से बचने का तरीका हो सकता है। इसके अलावा मूसली, फाइबर, विटामिन और प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो कि इस दौरान एलर्जी लेवल बढ़ाए रखने में मदद करता है। 

क्या आपको ज्यादा ठंड लगती है? शरीर में हो सकती है इन 4 चीजों की कमी

2. ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मददगार 

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मूसली बहुत ही मददगार हो सकता है। साबुत अनाज, जई और गेहूं से भरपूर, मूसली आयरन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, एक ऐसा पोषक तत्व जिसकी स्तनपान कराने वाली माताओं में आमतौर पर कमी होती है, जिसके कारण  सुस्ती और थकान होती है। मूसली में मौजूद ओट्स ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन में भी सुधार करता है। इसलिए, महिलाएं इस दौरान इसे खा सकती हैं।

महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या क्या पुरुषों से अलग है? जानें 4 बड़े कारण

3. हार्मोनल हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद

नाश्ते में मूसली का सेवन करना हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये एक ऐसा फूड है जो कि प्रोटीन से भी भरपूर है और हार्मोनल बैलेंस में मदद करता है जो कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान करती है। इससे अलावा इसे खाना बार-बार होने वाली क्रेविंग को कम करने में भी मददगार है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल