1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ओट्स में मिलाकर खाएं ये 5 सुपरफूड, मिनटों में तैयार हो जाएगा सबसे हेल्दी नाश्ता

ओट्स में मिलाकर खाएं ये 5 सुपरफूड, मिनटों में तैयार हो जाएगा सबसे हेल्दी नाश्ता

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 24, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 04:16 pm IST

Oats Food Combinations: ओट्स वैसे अपने आप में हेल्दी नाश्ता है, लेकिन अगर ओट्स में कुछ सुपरफूड मिलाकर खाएं तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। ओट्स में इन फाइबर युक्त हेल्दी फूड्स मिलाकर खाने से ये फुलफिलिंग ब्रेकफास्ट बन जाता है।

Oats Food Combinations- India TV Hindi
Oats Food Combinations Image Source : FREEPIK

नाश्ते में ओट्स खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स को फुलफिलिंग सुपरफूड कहा जाता है जो आपको भरपूर पोषण देता है। ओट्स खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आप बार-बार खाने से बचते हैं। ऐसे में कैलोरी इंटेक सीमित रहता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। डाइट वालों के लिए ओट्स हेल्दी फूड माना जाता है। ओट्स में भरपूर फाइबर होता है। नाश्ते के लिए ओट्स एक बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप इसमें कुछ सुपरफूड्स को शामिल कर लेते हैं तो ये और भी हेल्दी बन जाता है। 

ओट्स में मिलाकर खाएं ये सुपरफूड्स (How to make oats healthy)

  1. ग्रीक योगर्ट- ओट्स में ग्रीक योगर्ट मिलाकर खाने से ये और हेल्दी हो जाता है। ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और कैल्सियम की मात्रा अच्छी होती है। 1 बाउल ग्रीक योगर्ट और ओट्स खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ये हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको बेहद सेटिस्फाइंग फील देता है। ग्रीक योगर्ट में फाइबर भी होता है। इसे खाने से बार-बार कैलरी लेना का मन नहीं करता है। पेट और आतों के लिए ये हेल्दी होता है।

  2. चिया सीड्स- ओट्स के साथ चिया सीड्स मिलाकर खाते हैं तो ये और भी हेल्दी हो जाता है। चिया और ओट्स बेहतरीन फूड कांबिनेशन है जो भरपूर फाइबर देते हैं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इससे पाचन क्रिया मजबूत बनती है।

  3. फ्लैक्स सीड्स- ओट्स में फ्लैक्स सीड्स पाउडर मिलाकर खाने से ये और हेल्दी नाश्ता बन जाता है। फ्लैक्स सीड्स प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक, आयरन, फोलेट, विटामिन b6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दोनों चीजों को मिलाकर हेल्दी फूड बनता है। जिससे लंबे समय तक आपको फुलफिलिंग वाली फीलिंग रहती है।

  4. बेरीज- अगर आपको ओट्स खाने में ज्यादा टेस्टी नहीं लगते तो आप इसमें बेरीज मिलाकर खा सकते हैं। सुपरफूड के साथ मिलकर ओट्स सुपर हेल्दी बन जाता है। ओट्स और बेरीज का कॉम्बीनेशन सेहत के लिए कमाल कर सकता है। इसमें आप ब्लूबेरी, रास्पबेरीजे स्ट्रॉबेरी, बिलबेरी, क्रैनबेरी या ग्रेप्स शामिल कर सकते हैं।

  5. प्लांट बेस्ड मिल्क- ओट्स को दूध में बनाने की बजाय प्लांट बेस्ड मिल्क में तैयार करते खाएं। इससे ये वीगन डाइट वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन बन जाता है। इससे शरीर में लो फैट और कैलरी की मात्रा जाती है। आप आल्मंड मिल्क या सोया मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिपब्लिक डे पर बच्चों के टिफिन में रखें ट्राई कलर सैंडविच, जान लें आसान रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल