1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कुछ नहीं है घर में तो बना लें प्याज की ये दो सब्जी, घर आए मेहमान भी कहेंगे-वाह!!

कुछ नहीं है घर में तो बना लें प्याज की ये दो सब्जी, घर आए मेहमान भी कहेंगे-वाह!!

 Published : Feb 07, 2024 10:23 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 10:23 pm IST

घर में आपके पास कुछ नहीं तो प्याज की सब्जी बनाएं। इस सब्जी को बनाने के लिए आप इस रेसिपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो कि बहुत टेस्टी है और कम मेहनत में भी बन जाएगी।

pyaj ki sabji - India TV Hindi
pyaj ki sabji Image Source : SOCIAL

कई बार घर में कोई सब्जी नहीं होती है और मेहमान आ जाते हैं। ऐसे में आप सोच में पड़ जाते हैं कि क्या बनाएं तो, बता दें कि आप प्याज की सब्जी  बना सकते हैं। प्याज की सब्जी बनाने की दो ऐसी रेसिपी है जिसे आप आसानी से आजमाकर बना सकते हैं। इसमें आप दो सब्जी बना सकते हैं। एक गीली सब्जी और दूसरी सूखी वाली सब्जी। साथ ही इस सब्जी में आपको दूही और बटर का भी इस्तेमाल करना है जो कि इसके टेस्ट को बढ़ाता है। तो, आइए जानते हैं प्याज की सब्जी कैसे बनाएं और फिर इसकी कौन सी रेसिपी खास है।

प्याज से बनाएं ये दो सब्जी

1. प्याज की पकौड़ी वाली सब्जी

आप प्याज की पकौड़ी वाली सब्जी बना सकते हैं। इसके लिए प्याज को काट लें और फिर इसमें बेसन व हरी मिर्च मिला लें। फिर हल्दी, धनिया और बाकी मसालें मिला लें। थोड़ा नमक और कसूरी मेथी मिलाएं। फिर कड़ाही में तेल डालें और पकौड़ी को तल लें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और प्याज की प्यूरी बना लें। फिर कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें, जीरा डालें और बाकी प्यूरी पलट लें। फिर इसमें नमक मिला लें। सबको उबाल लें और इसमें पकौड़ी डाल लें। सबको पकाएं और फिर गैस बंद करके धनिया पत्ता डालकर पकाएं।

pyaj ki sabji in hindi
Image Source : SOCIALpyaj ki sabji in hindi

घर पर बनाएं मार्केट जैसा पनीर रैप, इतना स्वादिष्ट और सुपरहेल्दी होगा कि बच्चे देखते ही चट कर जाएंगे

2. दही प्याज की सब्जी

दही प्याज की सब्जी बनाने के लिए दही पीसकर अलग रख लें। फिर एक कड़ाही में जीरे का तड़का लगाएं और उसमें दही मिला लें। फिर टमाटर, हरी मिर्च और बाकी सब्जियां मिला लें। सबको अच्छी तरह से पकने दें। फिर इसमें प्याज काटकर डाल लें और हल्का सा उबाल लें।  थोड़ा सा नमक डालें और सबको पका लें। फिर इस सब्जी को अच्छी तरह पकाएं। तो, कुछ न हो तो घर बैठे दही की सब्जी बना लें।

रणवीर सिंह जैसी एनर्जी के लिए खाएं इस ड्राई फ्रूट का लड्डू, सिर्फ 15 मिनट में होगा तैयार; जानें बनाने की विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल