1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे हुए चावल से झटपट बना लें कुरकुरी टिक्की, शेफ निशा मधुलिका से जानें बनाने की विधि

रात के बचे हुए चावल से झटपट बना लें कुरकुरी टिक्की, शेफ निशा मधुलिका से जानें बनाने की विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 02, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jul 02, 2026 06:30 am IST

क्या आपने चावल की टिक्की का स्वाद चखा है? शेफ निशा मधुलिका बता रही हैं कि बासी बचे हुए चावल से आप टिक्की कैसे बनाएं?

चावल की टिक्की- India TV Hindi
चावल की टिक्की Image Source : YOUTUBE - @INDIAN FOOD MADE EASY

अगर रात में चावल बच गया है तो सुबह उसे फेंकने की बजाय उसकी टिक्की बना सकते हैं। यह टिक्की बाहर से जितनी क्रिस्पी और कुरकुरी होती है, अंदर से उतनी ही सॉफ्ट होती है। शेफ निशा मधुलिका बता रही हैं कि रात के बचे हुए बसी चावल से टिक्की से कैसे बनाएं

चावल की टिक्की के लिए सामग्री

एक कप बासी चावल, एक कप ब्रेड चुरा, एक उबला और मैश किया हुआ आलू, डेढ़ चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, एक मुट्ठी बारीक कटी हरी धनिया

चावल की टिक्की बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: चावल की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले के बड़े और गहरे बर्तन में एक कप बासी चावल लें और उसे अच्छी तरह से मैश करें। अगर मैश अच्छी तरह से नहीं हो रहा है तो चावल को मिक्सर जार में एकदम हल्का ग्राइंड कर लें।

  • दूसरा स्टेप: अब चावल में कद्दूकस किया हुआ उबला हुआ और और एक कप ब्रेड चुरा डालकर आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें की आलू पूरी तरह से मैश हो जाना चाहिए। 

  • तीसरा स्टेप: अब इस बाउल में डेढ़ चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक मुट्ठी हरा धनिया डालकर इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें।

  • चौथा स्टेप: जब डो रेडी हो जाए तब अपने हाथों में हल्का तेल लगाकर छोटी छोटी लोइयां लेकर उसे राउंड शेप में घुमाएं और फिर दोनों हाथों से चपटा कर उसे टिक्की का शेप दें। जब शब टिक्की बन जाये तब गैस ऑन करें।

  • पांचवां स्टेप: गैस पर एक भारी पैन रखें और उसमें तेल डालें। तेल उतना ही डालें जितने में टिक्की पक जाए। मीडियम आंच पर टिक्की को अच्छी तरह से सेंक लें। इस बात का ध्यान रखें कि आंच तेज न हो वरना टिक्की ऊपर से पक जाएगी लेकिन अंदर से कच्ची रहेगी इसलिए स्लो आंच पर ही इसे पकाएं।

  • छटवां स्टेप: जब दोनों तरफ से टिक्की पक जाए तब गैस बंद कर दें और गरमागरम टिक्की को हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें।

https://www.youtube.com/watch?v=AkWaKItD0gw

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल