1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे आम का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, एक है बड़ा सीक्रेट, जान लेंगे तो जरूर ट्राई करेंगे

कच्चे आम का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, एक है बड़ा सीक्रेट, जान लेंगे तो जरूर ट्राई करेंगे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 04, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 04:46 pm IST

How To Use Raw Mango: इन दिनों कच्चे आम का सीजन है। कच्चा आम स्वाद और सेहत दोनों के लिहास से अच्छा होता है। आज हम आपको कच्चे आम को डाइट में शामिल करने के 5 तरीके बता रहे हैं। जानिए आप कच्चे आम से क्या-क्या बना सकते हैं?

कच्चे आम का इस्तेमाल- India TV Hindi
कच्चे आम का इस्तेमाल Image Source : INDIA TV

आम का सीजन आ गया है। इन दिनों सब्जी और फलों की दुकान पर आपको कच्चे आम बिकते हुए मिल जाएगे। खाने में खट्टा और हल्का मीठा लगने वाला कच्चा आम जितना स्वाद लगता है उतना ही सेहतमंद भी है। आपको सीजन पर कच्चे आम को डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। इससे आपके टेस्ट को एक नया फ्लेवर मिलेगा और आपको फायदा भी मिलेगा। कच्चे आम में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई और कैल्शियम पाया जाता है। कच्चा आम भरपूर फाइबर और फॉस्फोरस का भी सोर्स है। इसलिए आपको कच्चा आम जरूर खाना चाहिए।

कच्चे आम से क्या-क्या बनाया जा सकता है?

  1. कच्चे आम का पन्ना- गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना सबसे ज्यादा टेस्टी लगता है। ये आम पन्ना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाता है। कच्चे आम का पन्ना पीने पेट, पाचन और लू लगने का खतरा कम होता है। आप अमिया से आसानी से पन्ना बना सकते हैं।

  2. कच्चे आम की लौंजी- कच्चे आम को कुछ लोग कैरी भी कहते हैं। कैरी का इस्तेमाल लौंजी बनाने के लिए किया जा सकता है। ये ऐसी सब्जी है जिसे एक बार खाएंगे तो फिर बार-बार खाने का मन करेगा। ये इतनी टेस्टी लगती है कि आप 1-2 रोटी फालतू खा सकते हैं। आम को लौंजी बनाकर आप काफी दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

  3. कच्चे आम की चटनी- कच्ची अमिया की चटनी शायद आपने न खाई हो। आप इससे मीठी और हल्की खट्टी दो तरह की चटनी बनाकर खा सकते हैं। सौंफ, गुड़ और नमक, मिर्च के साथ पीसकर आप मीठी चटनी बना सकते हैं। वहीं खट्टी चटनी को पुदीना के साथ बनाते हैं।

  4. कच्चे आम से बनाएं जैम- इन दिनों मार्केट में मिलने वाले जैम की जगह आप कच्चे आम से घर में जैम तैयार कर सकते हैं। जैम बनाने के लिए आम को छील लें और फिर गुठली हटाकर टुकड़ों में काट लें। इन्हें पानी में उबालकर थोड़ी देर चीनी डालकर पकाएं और फिर मैश कर दें। इसे ब्रेड या रोटी के साथ खाएं।

  5. कच्चे आम का अचार- आप चाहें तो कच्चे आम से ताजा अचार बनाकर भी खा सकते हैं। अगर आपको लंबे समय तक अचार को स्टोर नहीं करना है तो इंस्टेंट अचार बनाकर भी खा सकते हैं। इन दिनों आने वाला आम ज्यादा खट्टा नहीं होता है। इससे आसानी से अचार बनाकर खाया जा सकता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल