1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में भुट्टे से बनाएं ये 2 टेस्टी डिश, बारिश में चाय का मजा होगा दोगुना

शाम के नाश्ते में भुट्टे से बनाएं ये 2 टेस्टी डिश, बारिश में चाय का मजा होगा दोगुना

 Published : Jul 27, 2023 01:28 pm IST,  Updated : Jul 27, 2023 01:28 pm IST

Corn snacks recipe: मानसून के मौसम चाय के साथ शाम के नाश्ते में बनाएं भुट्टे से बने पकौड़े (Corn fritters) और चाट, यहां जानें पूरी रेसिपी।

tea time snacks recipe- India TV Hindi
tea time snacks recipe Image Source : FREEPIK

Corn Recipes: बरसात के मौसम में भुट्टा खाने का अपना एक अलग ही मजा है। बारिश में गर्मागर्म भुना हुआ भुट्टा खाना लोग काफी पसंद करते हैं, भुट्टा स्वाद में तो लाजवाब होता ही है साथ ही साथ इसके सेहत को अनेक फायदे भी मिलते हैं। अगर आपको भी भुट्टा खाना पसंद है तो यहां हम आपको बताने वाले हैं भुट्टे से बनने वाली 2 ऐसी रेसिपी जो शाम के स्नैक्स के लिए परफेक्ट हैं और आपको बेहद स्वादिष्ट लगेंगी। 

भुट्टे के पकौड़े बनाने की रेसिपी (Corn fritters recipe)

भुट्टे के पकौड़े स्वाद में लाजवाब होते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप उबले हुए भुट्टे के दाने चाहिए होंगे। इसके साथ ही 2 मीडियम साइज के उबले आलू मैश किए हुए, नमक, हरा धनिया, बारिक कटे हुए प्याज, कसा हुआ पनीर,  2 चम्मच ब्रेडक्रंब, 3 चम्मच कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और तलने के लिए तेल चाहिए होगा। 

इन सभी सामग्री को एक बड़े बाउल में डालकर मिक्स करें। अगर मिक्स करने के लिए थोड़े पानी की जरूरत लगे तो आप मिला सकते हैं। अब एक बड़ी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। जब मीडियम आंच पर तेल गर्म हो जाए तो इसमें कॉर्न वाले मिक्स को अपने मुताबिक डिजाइन में डालकर सुनहरा होने तक तलें। आपके कॉर्न या भुट्टे के पकौड़े तैयार हैं। 

भुट्टे की चाट

इस चाट को बनाने के लिए आप देसी भुट्टे के दानों को उबालकर इस्तेमाल करें या फिर आप फ्रोजन स्वीट कॉर्न भी ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़े बाउल में कॉर्न में काला नमक, लाल मिर्च, बारीक कटी शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, जीरा पाउडर, बारिक कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब आखिर में सर्व करने से पहले इस पर इमली की चटनी और हरी चटनी डालें। आपको भुट्टे यानी कॉर्न की चाट तैयार है। शाम के स्नैक्स के लिए ये एक हेल्दी ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: शाम के नाश्ते में बनाएं फलाफल, जानें इस हाई प्रोटीन स्नैक्स की हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

क्या आपने मालपुआ खाया है? जानें बिहार और बनारस की सबसे फेमस रेसिपी जिसे खाकर आप भी कहेंगे-वाह!

5 मिनट में बनने वाला नाश्ता है ये, देरी न लगाएं तुरंत नोट कर लें इसकी रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल