1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक देंगे ये 4 ड्राई फ्रूट्स, आज ही करें नाश्ते में शामिल

चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक देंगे ये 4 ड्राई फ्रूट्स, आज ही करें नाश्ते में शामिल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 17, 2023 11:04 am IST,  Updated : Apr 17, 2023 11:04 am IST

ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स: गर्मियां आ गई हैं और पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ठंडी तासीर वाले इन ड्राई फ्रूट्स को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।

figs- India TV Hindi
figs Image Source : FREEPIK

ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स: गर्मियां आ गई हैं और हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी स्थिति में जितना हो सके आपको अपने शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में हम आपको कहें कि आपको ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए तो क्या आप भरोसा करेंगे। तो, आपको बता दें कि ठंडी तासीर वाले ये ड्राई फ्रूट्स आपके लिए हेल्दी हो सकते हैं। तो, जानते हैं क्या हैं ये ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स (which dry fruit is cold for body)

गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए-Dry fruits for summer season in hindi

1. खजूर-Dates

खजूर की प्रकृति ठंडा और सुखदायक होती है और ये शरीर को एनर्जी देती है। इतना ही नहीं खजूर फाइबर से भी भरपूर है जो कि आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करने के लिए आयरन अवशोषण को बढ़ावा देता है। तो, गर्मियों में आप दिन भर में खाने के बाद 2 ये 4 खजूर खा सकते हैं। 

शौक से खरीद लिया है तांबे की बोतल? पहले जान लें पूरे दिन इसका पानी पीना है कितना सुरक्षित

2. किशमिश-Raisins

किशमिश गर्मियों में भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी खास बात ये है कि जब आप इसे भिगोकर खाते हैं तो ये आपके पेट को ठंडा कर देता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। इसके अलावा ये आपके शरीर में मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इस तरह ये गर्मियों में कब्ज की समस्या से भी बचाता है। 

kismis
Image Source : FREEPIKkismis

3. खुबानी-Apricot 

खुबानी का सेवन, शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। खुबानी को नाश्ते में शामिल करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। ये पहले तो शरीर में फैट और ट्राइग्लिसराइड कंट्रोल करने में मदद करता है। दूसरा, ये ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। तो,  खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर रखें, सुबह उसकी स्मूदी बनाएं या फिर इसे ऐसे ही खाएं। 

World Hemophilia Day 2023: इस बीमारी में नहीं रुकता शरीर का खून, हल्की खरोंच भी पड़ जाती है भारी

4. अंजीर-Fig

अंजीर का सेवन हड्डियों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसके अलावा अंजीर खाना पेट को हेल्दी रखने के साथ वजन घटाने में भी मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल