1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस तरह से हंसने या मुस्कुराने वाली लड़की से रहें सावधान, नहीं तो हो सकती है ये प्रॉब्लम

इस तरह से हंसने या मुस्कुराने वाली लड़की से रहें सावधान, नहीं तो हो सकती है ये प्रॉब्लम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 01:44 pm IST

हंसने और मुस्कुराने दोनों में काफी अंतर है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आपके हंसने या मुस्कुराने का तरीका बहुत कुछ कहती है।

smile- India TV Hindi
smile

नई दिल्ली: हंसने और मुस्कुराने दोनों में काफी अंतर है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आपके हंसने या मुस्कुराने का तरीका बहुत कुछ कहती है। हर किसी के हंसने और मुस्कुराने का तरीका अलग-अलग होता है। अगर बात की जाए तो लड़कियों की तो वह अलग-अलग ढंग से हंसती और मुस्कुराती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के हंसने के तरीकों में कई बातें छुपी होती हैं।

जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हंसने के तरीके से भी किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इस ग्रंथ में लड़कियों से जुड़ी कई बातों का वर्णन किया गया है। शास्त्र में लड़कियों की हंसी देखकर उनके चरित्र और स्वभाव के बारे में पता करने के बारे में वर्णित है।

इसके अलावा मेडिकल साइंस के मुताबिक हंसने से ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है और टेंशन रिलीज होती है। इतना ही नहीं हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है। यही कारण है कि ऐसा कहा जाता है कि 'लाफिंग इज द बेस्ट मेडिसिन'।

खिलखिलाकर हंसना
खिलखिलाकर हंसना

खिलखिलाकर हंसना

सामुद्रिक शास्त्र में खिलखिलाकर हंसने वाली लड़कियों के लिए लिखा है कि ऐसी लड़कियां सहनशील, दयालु और सभी का भला चाहने वाली होती हैं। वह कभी किसी को धोखा नहीं देती। इसके अलावा ऐसी लड़कियों को ज्यादातर किस्मत का साथ मिलता रहता है।

ठहाके मारकर हंसना
ठहाके मारकर हंसना

ठहाके मारकर हंसना

ठहाके मारकर हंसने वाली लड़कियां ज्यादातर अपनी लाइफ में सक्सेस होती हैं। ऐसी हंसी के साथ अगर चेहरा व्यंगपूर्ण हो तो उन लड़कियों में अहंकार की भावना होती है।

रुक-रुक कर हंसना
रुक-रुक कर हंसना

रुक-रुक कर हंसना

रुक-रुक कर हंसने या एक ही बात पर बहुत देर तक हंसने वाली लड़कियों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां आलसी और कमजोर याददाश्त वाली होती हैं।

शांत मुस्कान
शांत मुस्कान

शांत मुस्कान 

जिन लड़कियों की मुस्कान शांत होती हैं वह अपने मन की प्रसन्नता को जताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां गंभीर, धैर्यवान, विश्वासी और ज्ञानी होती हैं।

 

हिनहिना कर हंसना
हिनहिना कर हंसना

हिनहिना कर हंसना

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक घोड़े की तरह हिनहिना कर हंसने वाली लड़कियां अपना काम निकलवाने में माहिर होती हैं। ज्यादातर ऐसी लड़कियां मौके का फायदा उठाना अच्छे से जानती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल