1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. B'Day Spl: अनुष्का शर्मा हरिद्वार के इन बाबा को मानती हैं अपना गुरू, जानें इन गुरू के बारें में सबकुछ

B'Day Spl: अनुष्का शर्मा हरिद्वार के इन बाबा को मानती हैं अपना गुरू, जानें इन गुरू के बारें में सबकुछ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 10:37 am IST,  Updated : May 01, 2019 10:37 am IST

Happy Birthday Anushka Sharma: आज अनुष्का शर्मा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा भी हरिद्वार में स्थित अनंत बाबा को अपना गुरु मानती है। जिसका हरिद्वार में अनंत धाम भी है। जानें इन गुरु के बारें में सबकुछ।

Anushka and virat- India TV Hindi
Anushka and virat

Happy Birthday Anushka Sharma: आज अनुष्का शर्मा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अनु्ष्का का जन्म 1 मई 1988 को राम के जन्म स्थान अयोध्या में हुआ था। वह अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से अपने पति विराट कोहली के साथ मनाएगी। अनुष्का शर्मा भी हरिद्वार में स्थित अनंत बाबा को अपना गुरु मानती है। जिसका हरिद्वार में अनंत धाम भी है। जानें इन गुरु के बारें में सबकुछ।

कौन है अनंत बाबा

हरिद्वार में स्थित अनंत बाबा का असली नाम प्रदीप अग्निहोत्री है। उनका जन्म हरिद्वार के पास पथरी में हुआ था। वह 15 साल की उम्र में आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़े थे। काफी कम उम्र में उन्होंने वेद, वेदांत और उपनिषद, कुंडलिनी योगी, ज्योतिष की शिक्षा हासिल की थी।  

Anushka virat and anant baba
Anushka virat and anant baba

 
अनुष्का कोई भी काम करने से पहले अनंत बाबा से सलाह जरुर लेती हैं। अनुष्का शर्मा ने हरिद्वार स्थित अनंत बाबा को अपना गुरु माना है। अनंत बाबा अनुष्का की माता के भी गुरु है। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। इस शादी के अनुष्ठान अनंत बाबा ने किए थे।

विराट कोहली ने भी अपना 30वां बर्थडे अनंत बाबा के आश्रम में मनाया था। इस दौरान विराट कोहली ने कुछ धार्मिक अनुष्ठान भी किए थे।   

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा बर्थडे: दुनिया की नजरों से दूर कुछ इस अंदाज में विराट कोहली सेलिब्रेट करेंगे अनुष्का का जन्मदिन

Anushka virat and anant baba
Anushka virat and anant baba

अनुष्का फिल्म रिलीज से पहले कराती है अनुष्ठान
साल 2008 में रब ने बना दी जोड़ी की रिलीज से पहले अनंत बाबा के आश्रम में अनुष्ठान किया था। इस बारें में अनुष्का का कहना है कि जब उन्हें शांति की तलाश होती है तो वह आश्रम में जरुर रुकती हैं।

ये भी पढ़ें- मानुषी छिल्लर के बचपन की ये प्यारी सी तस्वीरें हो रही है वायरल, कुछ में तो पहचानना होगा आपको मुश्किल

विराट के बेहतर प्रदर्शन के लिए अनुष्ठान
साल 2015 में स्ट्रेलिया में हुए क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत और विराट कोहली के बेहतर प्रदर्शन की कामना को लेकर भी अनुष्का ने  अनंतधाम में अनंत बाबा से महादेव का विशेष रूद्राभिषेक कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल