1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मकर संक्रांति में भूल कर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकती है ये प्रॉब्लम

मकर संक्रांति में भूल कर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकती है ये प्रॉब्लम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 01:07 pm IST

वैसे तो पूरे साल में 12 बार संक्रांति होती है। दरअसल सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना संक्रांति कहलाता है। लेकिन इन 12 संक्रांतियों में से सबसे महत्वपूर्ण होती है मकर संक्रांति। जिसे पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।

drink
drink

नशे के सेवन से बचें

 मकर संक्रां‌ति के दिन किसी भी तरह के नशे के सेवन से बचना चाहिए। इस दिन आप भूलकर भी शराब, सिगरेट, गुटका आद‌ि किसी भी तरह के नशे का सेवन ना करें। इस दिन आपको तिल, मूंग दाल की खिचड़ी व ऐसी‌ चीजों का सेवन व दान करना चाहिए।

किसी को ना लौटाएं खाली हाथ

 मकर संक्रांति के दिन कभी भी किसी भिखारी, साधु या बुजुर्ग या किसी अन्य याचक को घर से खाली हाथ ना जाने दें। आपसे जो कुछ हो सके उसके अनुसार ही उसे देकर विदा करें क्योंकि इस दिन दान का बहुत महत्व होता है। दान में तिल का कोई भी सामान हो तो और भी अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल