1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मकर संक्रांति में भूल कर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकती है ये प्रॉब्लम

मकर संक्रांति में भूल कर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकती है ये प्रॉब्लम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 01:07 pm IST

वैसे तो पूरे साल में 12 बार संक्रांति होती है। दरअसल सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना संक्रांति कहलाता है। लेकिन इन 12 संक्रांतियों में से सबसे महत्वपूर्ण होती है मकर संक्रांति। जिसे पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।

वाणी पर रखें संयम
वाणी पर रखें संयम

वाणी पर रखें संयम

मकर संक्रां‌ति के दिन भूलकर भी गुस्सा नहीं करना ‌चाहिए। इस दिन अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और दूसरों से मधुर बोल ही बोलने चाहिए। वैसे तो ये आपके हर दिन की प्रैक्टिस होनी चाह‌िए कि आपकी बातों से किसी को ठेस ना पहुंचे  लेकिन संक्रांति के दिन तो इसका खास ख्याल रखना चाहिए।

पेड़ों के साथ ना करें ये काम

 मान्यता है कि इस दिन चाहे घर के अंदर हो या बाहर पेड़ों की कटाई या छंटाई नहीं करनी चाहिए। इसके लिए आप कोई भी और दिन चुन सकते हैं। शाम को ना करें ये काम- अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो शाम के समय यानी सूरज ढलने के बाद इस दिन भोजन ना करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल