1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. एकादशी 2 को: भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है हानिकारक

एकादशी 2 को: भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है हानिकारक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 01, 2017 06:16 am IST,  Updated : Sep 01, 2017 11:01 am IST

एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा बड़े ही विधि-विधान के साथ की जाती है। साथ ही इस दिन ऐसे चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है। जो कि इस व्रत के फल को कम कर देता है। जानिए इस दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए...

food- India TV Hindi
food

धर्म डेस्क: भगवान विष्णु के व्रत में सबसे महत्वपूर्ण व्रत एकादशी माना जाता है। एकादशी साल में 14 बार पडती हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से दूसरे एकादशी की पूर्ति हो जाती है और इसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। आज एकादशी के साथ गणेश उत्सव का योग भी है। जिसके कारण इस दिन पूजा कर आप दोगुना फल प्राप्त कर सकते है।

एकादशी व्रत बहुत ही विधि-विधान के साथ किया जाता है। इसमें आपकी एक भूल आपको फल से वंचित कर सकती है। इसलिए इस दिन बहुत ही ध्यानपूर्वक पूजा करनी चाहिए। जिससे भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहें और आपको हर काम में सफलता प्राप्त हो। इसी तरह इस दिन भोजन का भी अधक महत्व है। इस दिन आपके द्वारा खाए गए भोजन से भी फर्क पडता है।

शास्त्रों में य़ह बात बताए गई है। कि इस दिन कौन सी चीज खाना हमारे लिए नुकसानदेय साबित हो सकती है। जानिए एकादशी के दिन भूलकर भी किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में चावल का संबंध जल से किया गया हैं और जल का संबंध चंद्रमा से है। पांचों ज्ञान इन्द्रियां और पांचों कर्म इन्द्रियों पर मन का ही अधिकार है। मन और श्वेत रंग के स्वामी भी चंद्रमा ही हैं, जो स्वयं जल, रस और भावना के कारक हैं, इसीलिए जलतत्त्व राशि के जातक भावना प्रधान होते हैं, जो अक्सर धोखा खाते हैं।
  • चावल की तरह ही जौ का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि जौ महर्ष‌ि मेधा के शरीर से उत्पन्न हुआ माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करना इस दिन वर्जित है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में जानें और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल