1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सावधान! कहीं आप खाने के बाद ठंडा पानी तो नहीं पीते, है नुकसानदायक

सावधान! कहीं आप खाने के बाद ठंडा पानी तो नहीं पीते, है नुकसानदायक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2016 08:20 am IST,  Updated : Jun 10, 2016 09:00 am IST

जब आप ठंड़ा पानी पीते है तो उसे निगलने में थोड़ा समय लगता है, क्योंकि पहले पानी मुंह में ही रहता है जब उसका तापमान सामान्य हो जाता है, तभी गला उसे नीचे उतारता है। जानिए खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से क्या नुकसान है।

drinking cold water- India TV Hindi
drinking cold water

हेल्थ डेस्क: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी बहुत ही अच्छा लगता है। इससे हमें राहत मिलती है। जिसके कारण हम नार्मल पानी को नहीं पीते है। फिर चाहे वो खाने के समय हो या फिर किसी भी समय नहीं पीते है। लेकिन आप जानते है कि ठंडा पानी हमारी सेहत के लिए कितना नुकसानदेय है।

ये भी पढ़े-

इसका असर सीधे हमारे पाचन तंत्र और हमारी प्रतिरोधक क्षमता में पड़ता है। इसी तरह हम खाना खाने के बाद ये जनते है कि थोड़ा पानी पीना डरुरी है, लेकिन इस बात को बिल्कुल नहीं जानचे है कि हमें किस तरह का पानी पीना हमारी सेहत के लिए ठीक होगा। यानी कि गर्म पानी पीना बेहतर है या फिर ठंड़ा पानी पीना बेहतर है।

एक शोध के अनुसार ये बात सामने आई कि खाना खाने के बाद ठंड़ा पानी पीने से इसका असर सीधे आपके पित्ताशय में होता है। जो कि बहुत ही हानिकारक है। हमारे शरीर का नार्मल तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। इसलिए हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री सेल्‍सियस तापमान का पानी ठीक है। इससे ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

जब आप ठंड़ा पानी पीते है तो उसे निगलने में थोड़ा समय लगता है, क्योंकि पहले पानी मुंह में ही रहता है जब उसका तापमान सामान्य हो जाता है, तभी गला उसे नीचे उतारता है और अधिक समय तक ठंडा पानी पीते रहने से टॉन्सिल्स की समस्या उत्पन्न होती है। जानिए खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से क्या नुकसान है।

आ सकता है हार्ट अटैक

कई लोगों की आदत होती है कि ठंड़ा पीनी अधिक पीते है, लेकिन सतर्क हो जाइए। ये आपके दिल के लिए सही नहीं है। इससे आपको हार्ट अटैक आ सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग ठंडा पानी पीते है उन्हें हार्ट अटैक आने का आशंका अधिक होती है। और जो लोग खाना खाना खाने के बाद चाय पीते हैं। उन्हें हार्ट अटैक आने की समस्या न के बराबर होती है।

अगली स्लाइड में पढ़े नुकसान के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल