1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार के दिन बन रहा है विशेष संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार के दिन बन रहा है विशेष संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 01:51 pm IST

दुर्गाष्टमी व्रत: आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा। तो आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने और उनके निमित्त कुछ खास उपाय करने से कैसे विभिन्न राशि वालों को प्रेम विवाह में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार और कौन उपाय करना होगा शुभ।

Durgashtami vrat- India TV Hindi
Durgashtami vrat

धर्म डेस्क: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। अतः आज देवी दुर्गा की उपासना का दिन है।

आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा। तो आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने और उनके निमित्त कुछ खास उपाय करने से कैसे विभिन्न राशि वालों को प्रेम विवाह में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार और कौन उपाय करना होगा शुभ। (भूलकर भी ऐसी भूमि पर न बनाएं अपने सपनों का घर, पड़ेगा भाग्य पर अशुभ फल )

मेष राशि

अगर आपके प्रेम विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का जाप करना
चाहिए। मंत्र है-
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।।

आज के दिन आपको 21 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए और मंत्र जाप के बाद मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चनें अपने आप दूर होती चली जायेंगी।

वृष राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में सुख बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद देवी मां को सफेद पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। अगर आप आज के दिन दुर्गा चालीसा का पूरा पाठ न कर पाये तो आज के दिन दुर्गा चालीसा का कुछ हिस्सा पढ़ें और बाकी का हिस्सा अगले आठ दिनों के दौरान थोड़ा-थोड़ा करके पढ़ लें। इस प्रकार दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में सुख बना रहेगा। (Sawan 2018: सावन में भूलकर भी न करें ये 10 काम, होगा नुकसान ही नुकसान)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल