1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. ऐसी आंखों के रंग वाले लोग होते है प्रिय, वहीं इस रंग की आंखों वाले लोगों से रहें सावधान

ऐसी आंखों के रंग वाले लोग होते है प्रिय, वहीं इस रंग की आंखों वाले लोगों से रहें सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 08:40 pm IST

सामुद्रिक शास्त्र में आपके शरीर के हर एक अंग से कुछ न कुछ बताया जा सकता है। शरीर के विभिन्न अंग हमारे व्यक्तित्व के बारे में क्या कहते हैं, किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है, वह किस काम में अधिक निपुण है, इसी तरह की बहुत-सी जानकारी हमें मिल सकती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आंखो के रंग के अनुसार कैसा होगा है स्वभाव।

eye color personality- India TV Hindi
eye color personality

धर्म डेस्क: सामुद्रिक शास्त्र में आपके शरीर के हर एक अंग से कुछ न कुछ बताया जा सकता है। शरीर के विभिन्न अंग हमारे व्यक्तित्व के बारे में क्या कहते हैं, किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है, वह किस काम में अधिक निपुण है, इसी तरह की बहुत-सी जानकारी हमें मिल सकती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आंखो के रंग के अनुसार कैसा होगा है स्वभाव।

काली रंग की आंखे

मुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखों का रंग काला होता है, उनका सिक्स सेंस बहुत ही अच्छा होता है। ये अपने कामों में बहुत माहिर होते हैं। जो भी करते हैं, पूरे मन से करते हैं और अपने काम की पहले से ही योजना बना लेते हैं, जिससे इनका काम बेहतर ढंग से पूरा हो सके। हालांकि ये लोग थोड़े रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। अपना काम पूरा होने से पहले उसकी योजना ये किसी से भी शेयर नहीं करते हैं। बाकी ये लोग भरोसेमंद होते हैं। इन पर भरोसा किया जा सकता है।.

 brown eye color personality
 brown eye color personality

भूरे रंग की आंखे
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी आंखों वाले लोग स्वभाव से बड़े ही अच्छे होते हैं। इनके चेहरे में सबसे ज्यादा ध्यान इनकी आंखों पर ही जाता है। ये लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना अच्छे से जानते हैं। दूसरे लोग भी इनसे प्रसन्न रहते हैं। इनके व्यक्तित्व में सबसे अच्छी बात है – इनका कॉन्फिडेंस । इनका कॉन्फिडेंस या कहें आत्मविश्वास बहुत ही अच्छा होता है। ये किसी के सामने अपनी कोई भी बात कहने से नहीं घबराते हैं। साथ ही मुश्किलों का समझदारी से सामना करते हैं। इसके अलावा ये लोग बड़े ही रचनाशील होते हैं। ये नई-नई चीज़ों की रचना में लगे रहते हैं। साथ ही ये अपने काम के प्रति दृढ़ निश्चयी होते हैं।

Grey eye color personality
Grey eye color personality

ग्रे कलर की आंखों वाले लोगों के स्वभाव
जिन लोगों की आंखें ग्रे कलर की होती हैं, वो लोग बहुत ही खुले दिमाग के होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में आजादी पसंद होती है। ये अपने परिवार के लोगों के साथ भी ऐसा ही माहौल बनाकर रखते हैं। इनके अंदर किसी तरह का रहस्य, द्वेष या झूठ नहीं होता। ये जैसे अंदर से होते हैं, वैसे ही बाहर से भी दिखते हैं। इन्हें अगर किसी से कुछ कहना हो, तो ये उस व्यक्ति के सामने ही कह देते हैं। पीठ पीछे बुराई करना इनके स्वभाव में बिल्कुल नहीं होता। ये समय और नई जनरेशन के साथ अपने आपको बदलने में विश्वास रखते हैं। इन्हें घूमने-फिरने का भी काफी शौक होता है।

green eye color personality
green eye color personality

हरे रंग की आंखों वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखों का रंग हरा होता है, वो लोग बहुत ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और साथ ही बुद्धिमान होते हैं। ये हमेशा किसी न किसी चीज़ को जानने में या उसके पीछे के रहस्य को समझने की कोशिश करते रहते हैं और अपनी समझदारी से उसमें सफल भी होते हैं। इन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का शोक होता है, जिसके चलते ये लोग शॉर्ट टाइम कॉर्स भी ज्वॉइन करते रहते हैं। साथ ही बता दूं कि ये अपने काम को लेकर हमेशा जोश से भरे रहते हैं और अपनी जिंदगी को बहुत अच्छे से जीने की कोशिश करते हैं। इन सब खूबियों के बावजूद इनके अंदर एक कमी है कि ये लोग दूसरों से जैलेस फील करते हैं।

29 जनवरी को शुक्र कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों के दापत्यं जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा प्रभाव

Attention Boys! जा रहे है पहली बार डेट पर, तो इस बातों का रखें ध्यान, नहीं पड़ेगा पछताना

इमोशनल इंटेलिजेंट लड़के से ही करें शादी, जानें इस बारें में क्या कहती है रिसर्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल