1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए आखिर घर में शहद रखना है क्यों शुभ?

जानिए आखिर घर में शहद रखना है क्यों शुभ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2016 11:44 am IST,  Updated : Apr 01, 2016 11:53 am IST

शहद को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही हर तरह के दोष से छुटकारा मिल जाता है। जानिए इसको घर में रखने के और क्या फायदे है।

honey- India TV Hindi
honey

धर्म डेस्क: शहद का आप भी खूब इस्तेमाल करते होगे। शहद हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। जो कि हर घर में आसानी से मिल जाता है, लेकिन आप जानते है कि यह आपके लिए कितना शुभ भी होता है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही हर तरह के दोष से छुटकारा मिल जाता है। जानिए इसको घर में रखने के और क्या फायदे है।

ये भी पढ़े-

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आप अपने घर में शहद रखेगे तो आपके लिए शुभ होगा, क्योंकि इसके असर से अशुभ ग्रहों का प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही आपको हर काम में सफलता भी मिलती है। शहद को पंच तत्वों में आकाश तत्व का प्रतीक भी माना गया है। इसकी तासीर ठंडी होती है। शहद में कई औषधीय गुण भी होते हैं।

वहीं आयुर्वेद में इसे सबसे अच्छी औषधि माना गया है, क्योंकि इसका सेवन करने से गंभीर से गंभीर बीमारियों से निजात मिल जाता है। शहद को अच्छी तरह किसी जगह में रखें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि जहां पर भी रखें वह जगह साफ-सुथरी हो साथ ही रोज उसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में करते रहें।

शहद का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी अधिक किया जाता है। यह पंचामृत बनाने में से एक महत्वपूर्ण पदार्थ होता है। इसके बिना पंचामृत पूर्ण नहीं माना जाता है। पंचामृत बनाने में शदह के अलावा दूध, दही, शक्कर, घी का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर बहुत ही ठंडी होती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल