1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस राशि के लड़के शादी के लिए होते हैं सबसे परफेक्ट

इस राशि के लड़के शादी के लिए होते हैं सबसे परफेक्ट

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 05:06 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 05:28 pm IST

शादी के लिए हर लड़की हो या लड़का सबका सपना होता है लेकिन हमें उस हिसाब से मिलता नहीं। लेकिन हम आपके लिए कोशिश कर सकते हैं कि आप अपने पार्टनर के चुनाव करने में कुछ सावधानियों का ख्याल रखें।

marriage- India TV Hindi
marriage

नई दिल्ली: शादी के लिए हर लड़की हो या लड़का सबका सपना होता है लेकिन हमें उस हिसाब से मिलता नहीं। लेकिन हम आपके लिए कोशिश कर सकते हैं कि आप अपने पार्टनर के चुनाव करने में कुछ सावधानियों का ख्याल रखें।

कर्क 

कर्क राशि वाले पुरुष बुद्धिमान, दयालु और प्यारे होते हैं। उन्हें परिवार का ख्याल रखना, उनकी जरूरतों का ख्याल रखना बखूबी आता है। वह पत्नियों को गिफ्ट्स देकर खुश रखना भी जानते हैं। हालांकि, यह सिर्फ दिखावा होता है। वह जब अपने असली बर्ताव पर आते हैं तो हर चीज बदल जाती है। वह अपने कंफर्ट जोन में जाते ही 'काउच पोटैटो' यानी आलसी बन जाते हैं। 

तुला
तुला राशि वाले पुरुष रोमांटिक होते हैं। शादी के सालों बाद भी रिश्ते में गर्माहट और प्यार बनाए रखना उन्हें बखूबी आता है। वह कभी पत्नियों को गुलाब देकर खुश करते हैं, तो कभी बेड-टी देकर सरप्राइज करते हैं। वह अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहते हैं।

सिंह 
सभी राशियों में सिंह राशि वाले पुरुष सबसे बढ़िया पति साबित होते हैं। हालांकि, वह खूबसूरत महिलाओं पर जल्दी फिदा हो जाते हैं। वह पिता की तरह अपनी पत्नी का ख्याल रखते हैं। फर्क बस इतना है कि आप उनकी पत्नी है, बेटी नहीं और यह बात आपको अपने पति तो बार-बार याद दिलानी पड़ेगी।जिन महिलाओं के पति सिंह राशि वाले होते हैं उन्हें गाहे-बगाहे अपने पति की तारीफ करते रहना चाहिए क्योंकि इस राशि वाले लोगों को अपनी तारीफें सुनना बहुत पसंद है।

वृष
वृष राशि वाले पुरुष केयरिंग और भरोसेमंद पति होते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों की हर जरूरत पूरी करते हैं। वह कभी धोखा नहीं दते ना निराश करते हैं। जब तक आप उन्हें ना उकसाएं, वह शांत रहते हैं। ऐसे पुरुषों को काबू में करना भी आसान होता है। वृष राशि वाले पति ज्यादा डिमांडिंग भी नहीं होते। 

धनु
धनु राशि वाले मर्द परफेक्ट हसबेंड साबित होते हैं। वे रोमांटिक भी होते हैं और प्रैक्टिकल भी। वह शानदार प्रेमी और ख्याल रखने वाले पिता होते हैं। हालांकि धनु राशि वाले पुरुषों के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह रिश्तों से बहुत जल्दी थक जाते हैं और नए साथी की तलाश में जुट जाते हैं। इस लिए पत्नियों को हमेशा कोशिश बरकरार रखनी चाहिए कि उनके रिश्ते में बोरियत ना आए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल