1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मोहिनी एकादशी: बिना ज्यादा मेहनत किए कुछ ही दिनों में होना चाहते हैं मालामाल, तो आज राशिनुसार करें ये उपाय

मोहिनी एकादशी: बिना ज्यादा मेहनत किए कुछ ही दिनों में होना चाहते हैं मालामाल, तो आज राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 10:48 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 10:48 am IST

आज मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने के साथ ही कुछ खास उपाय करने से आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं, अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं। जानिए इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करना होगा शुभ...

mohini ekadashi 2018- India TV Hindi
mohini ekadashi 2018

धर्म डेस्क:आज वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी है। हर माह में दो एकादशी पड़ती हैं और सबको अलग- अलग नामों से जाना जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक एकादशी को भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने की परंपरा है।

इस कारण मनाई जाती है मोहिनी एकादशी

आज मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को समस्त मोह बंधनों से मुक्ति मिलती है और वह जीवन में एक के बाद एक तरक्की करता चला जाता है। कहते हैं समुद्र मंथन के बाद जब देव-दानवों में अमृत से भरा कलश पाने के लिए विवाद हो गया था, तब वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु ने मोहिनी नामक स्त्री का रूप धारण करके दानवों को मोहित कर लिया था और उनसे अमृत भरा कलश लेकर देवताओं के हवाले कर दिया था, जिसे पीकर सभी देवता अमर हो गये और तभी से वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाने लगा है। अतः आज मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने के साथ ही कुछ खास उपाय करने से आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं, अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं, अपने जीवन की उन्नति सुनिश्चित कर सकते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं, अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को और बेहतर कर सकते हैं, ऑफिस के कट थ्रोट कॉम्पीटिशन में जीत हासिल कर सकते हैं और अपने परिवार में खुशहाली ला सकते हैं, तो आज के दिन विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने से कौन-से शुभ फल मिलेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

मेष राशि

अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसे अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक मिट्टी का कलश लें और उस कलश के मुंह पर एक लाल रंग का कपड़ा बांध दें। अब उस कलश की पहले रोली, चावल से पूजा करें। फिर कलश पर उस व्यक्ति की तस्वीर बनाएं, जिससे आप प्यार करते हैं और कलश को देखते हुए 5 बार उस व्यक्ति का नाम अपने मन में लें। फिर विष्णु मन्दिर में जाकर वह कलश रख आयें। आज के दिन ये उपाय करने से आप जिससे भी प्यार करते हैं, वह खुद-ब- खुद आपकी तरफ आकर्षित हो जायेगा।

वृष राशि
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है, जिसे आप जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिये आज के दिन एक नया पीले रंग का छोटा-सा कपड़ा लें। अगर आपके घर में कोई नया पीले रंग का कपड़ा मौजूद न हो, तो बाजार से जाकर एक पीले रंग का रूमाल खरीद लाएं, वह आसानी से आपको मिल जायेगा। फिर उस रूमाल के चारों ओर किनारे पर एक चमकीले रंग का गोटा लगाएं और श्री हरि के मंदिर में जाकर वह रूमाल भेंट कर दें। साथ ही भगवान से अपनी इच्छा की पूर्ति के लिये प्रार्थना करें। इससे आपकी जो भी इच्छा होगी, वह जरूर पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पड़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल