धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वीतिया तिथि है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 05:52 तक रहेगा। मूल नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और केतु से सम्बन्धित उपाय करने के लिये गुरुवार या शनिवार का दिन प्रशस्त माना गया है। यहां संयोग की बात ये है कि आज गुरुवार का दिन है। अतः आज गुरुवार के दिन मूल नक्षत्र में केतु से संबंधित उपाय करने के लिये यह बड़ा ही अच्छा समय है। तो आज के दिन विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिये, अपने आपको और अपने बिजनेस को दूसरों की बुरी नजर से बचाने के लिये, केतु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये, घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिये, जीवन की गति को निरंतर बनाये रखने के लिये, अपने और अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य के लिये, संतान सुख पाने के लिये, जीवन में खटास को दूर करने के लिये और रिश्तों में मजबूती लाने के लिये, अपनी यात्रा को शुभ बनाने के लिये, अपने कार्यों में परिवार का सहयोग पाने के लिये, नौकरी से संबंधित परेशानियों से मुक्ति पाने के लिये, अपनी संतान को अपने फेवर में करने के लिये और साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...
Related Stories
मेष राशि
किसी भी तरह की मुसीबत से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन मूल नक्षत्र में आपको श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उनके वक्रतुण्ड मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- “वक्र तुण्डाय हुं।“
ये छः अक्षर का मंत्र है। आज के दिन आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। राशि के अनुसार मंत्र जाप के लिये सही समय शाम 04:24 से 05 बजे के बीच होगा। आप इस बीच कभी भी मंत्र जाप आरंभ कर सकते हैं, जबकि मंत्र जाप की समाप्ति आप 05:24 के बाद भी कर सकते हैं। बस जाप शुरू आपको इस टाइम के बीच ही करना है। आज के दिन इस प्रकार श्री गणेश की साधना करने से आपको हर प्रकार की मुसीबत से छुटकारा मिलेगा।
वृष राशि
अगर आपके बिजनेस पर या आप पर किसी की बुरी नजर है, तो दूसरों की बुरी नजर से खुद को बचाये रखने के लिये आज के दिन एक पीला नींबू लें और उस नींबू पर काले रंग से सात छोटी-छोटी बिन्दियां बनाएं। अब उस नींबू के बीच में से चार बराबर टुकड़े करके, किसी चौराहे पर जाकर चारों अलग-अलग दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें। इस उपाय को करने का सही समय रात 11:24 से 12 बजे तक है। आप इस बीच कभी भी ये उपाय कर सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस या आप पर किसी की बुरी नजर का साया नहीं पड़ेगा और आप नजर दोष से बचे रहेंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में