1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2018 11:00 am IST,  Updated : Sep 05, 2018 06:27 pm IST

6 सितंबर 2018 को शाम 5 बजकर 2 मिनट में शनि ग्रह वक्री से मार्गी हो रहे हैं। वक्री अवस्था में शनि अधिकांश राशियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे थे। जानिए किस राशि के जीवन में लाएगा बदलाव।

Horoscope
Horoscope

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिये शनि की चाल सप्तम भाव में बदल रही है। वक्री शनि के कारण दांपत्य जीवन में आपको जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा है उसमें आपको राहत मिल सकती है। लाइफ पार्टनर की किसी उपलब्धि को लेकर आप गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर से संबंधित लोग भी आपके लिये लाभकारी रह सकते हैं। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के संकेत शनिदेव कर रहे हैं। आपके लिये यह समय पिछले समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से निजात पाने का भी है।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिये शनि की चाल छठे स्थान में बदल रही है जो कि आपके लिये रोग व शत्रु का घर कहा जाता है। प्रतिस्पर्धियों की ओर से आपको जो चुनौतियां मिल रही थी, उनमें कमी आने की उम्मीद कर सकते हैं। आप देखेंगें कि आपके विरोधी अब एकदम शांत हो गये हैं। स्वास्थ्य के स्तर पर  भी आपको लाभ मिल सकता है। छोटी मोटी यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं। कामकाज के लिये होने वाली यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं। अतीत में किये किसी निवेश से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आप अपनी क्षमतानुसार उचित सम्मान के हकदार भी हो सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल