1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2018 11:00 am IST,  Updated : Sep 05, 2018 06:27 pm IST

6 सितंबर 2018 को शाम 5 बजकर 2 मिनट में शनि ग्रह वक्री से मार्गी हो रहे हैं। वक्री अवस्था में शनि अधिकांश राशियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे थे। जानिए किस राशि के जीवन में लाएगा बदलाव।

Horoscope
Horoscope

धनु
शनि आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं। गत दिनों से स्वास्थ्य को लेकर किसी परेशानी से दो चार होना पड़ा है तो इस समय उसमें लाभ मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा साथ आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो उसमें आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगें। पार्टनर के आपके रिश्ते मधुर हो सकते हैं। विवाहित जातकों का भी अपने साथी पर विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की दृष्टि से देखा जाये तो मार्गी शनि आपके लिये उन्नति के योग बना रहे हैं।

मकर
शनि आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो कि आपकी राशि से 12वें स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। इस समय अतीत में किये किसी निवेश से अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। जो जातक अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर बनाने व भविष्य के लिये कुछ राशि बचाने की सोच रहे थे जिसमें उनको चाहने पर भी सफलता नहीं मिल रही थी उनके लिये बहुत अच्छी बात यह है कि शनि आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के संकेत कर रहे हैं। बचत की योजना को सिरे चढ़ा सकते हैं। विरोधियों द्वारा आपके रास्ते में जो बाधाएं खड़ी की जा रही थी आप देखेंगे कि उनसे भी आप आसानी से पार पा रहे हैं। अपने प्रतिद्वंदियों पर आप इस समय हावि रह सकते हैं। भाग्य का साथ आपको मिलने के आसार हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल