1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2018 11:00 am IST,  Updated : Sep 05, 2018 06:27 pm IST

6 सितंबर 2018 को शाम 5 बजकर 2 मिनट में शनि ग्रह वक्री से मार्गी हो रहे हैं। वक्री अवस्था में शनि अधिकांश राशियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे थे। जानिए किस राशि के जीवन में लाएगा बदलाव।

Horoscope
Horoscope

तुला
तुला राशि वालों के लिये शनि तृतीय स्थान में मार्गी हो रहे हैं। आपका पराक्रम काफी मजबूत रहेगा जिससे परिणामस्वरूप कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन देखा जा सकता है। इस समय आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की नज़र में आ सकते हैं जिससे कि आपकी तरक्की के रास्ते खुलने के आसार बनेंगें। जो विवाहित जातक लंबे समय से संतान प्राप्ति को लेकर प्रयासरत हैं लेकिन अभी तक मायूसी हाथ लगी है तो इस समय शनिदेव उनकी मुराद पूरी होने के योग बना रहे हैं। हालांकि अविवाहित जातकों के रोमांटिक जीवन में हो सकता है उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़े। कठिन परिश्रम का फल आपको मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। आपके लिये सलाह है कि अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिये शनि दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। धन भाव में शनि की बदली चाल आपके लिये धन प्राप्ति के नये रास्ते खोल सकती है। पैतृक संपत्ति से मिलने लाभ में किसी तरह के विलंब का सामना करना पड़ा है तो शनि आपके इंतजार को खत्म कर सकते हैं। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग शनि बना रहे हैं। यात्राएं भी आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल