1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

6 सितंबर को शनि हो रहा है मार्गी, इन 7 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2018 11:00 am IST,  Updated : Sep 05, 2018 06:27 pm IST

6 सितंबर 2018 को शाम 5 बजकर 2 मिनट में शनि ग्रह वक्री से मार्गी हो रहे हैं। वक्री अवस्था में शनि अधिकांश राशियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे थे। जानिए किस राशि के जीवन में लाएगा बदलाव।

Horoscope
Horoscope

सिंह
आपकी राशि से पंचम भाव में शनि मार्गी हो रहे हैं। शनि की बदली चाल से आपके रोमांटिक जीवन में एक नई ताज़गी, रिश्तों में एक नई महक आयेगी। हाल ही में अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ है तो इस समय आप एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। जो जातक अभी तक किसी के प्रेम पाश में बंधे नहीं हैं उनके लिये भी यह समय नये अवसर लेकर आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उनकी मुराद इस समय पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। लाभ प्राप्ति के नये साधन भी आप इस समय तलाश सकते हैं। हाल ही यदि भविष्य के लिये कुछ धन बचत करने में आपको परेशानी हुई है तो इस समय आप आसानी से बचत कर सकते हैं।

कन्या
शनि की चाल कन्या राशि से सुख भाव में बदल रही है। चौथे स्थान में शनि के मार्गी होने से आपके लिये यह समय सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत कर रहा है। माता के स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ा है तो इस समय राहत मिल सकती है। भौतिक संसाधनों का पूरा सुख आपको मिल सकता है। इस समय आप अपने विरोधियों को करारा जवाब देने में सक्षम रहेंगें। नौकरी व व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये भी कार्योन्नति के आसार हैं। स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर बने रहने के आसार मार्गी शनि कर बना रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल