1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 16 अप्रैल को 10 साल बाद सोमवती अमावस्या में बन रहा है ऐसा खास संयोग, करें दान-पुण्य

16 अप्रैल को 10 साल बाद सोमवती अमावस्या में बन रहा है ऐसा खास संयोग, करें दान-पुण्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 03:20 pm IST

16 अप्रैल, सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। इस बार की अमावस्या में बहुत ही अच्छा संयोग है। वैशाख मास के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र पड़ रहा है। जो कि पूरे 10 सालों बाद पड़ रही है। इतना ही नहीं ऐसा शुभ संयोग अब 10 साल बाद यानी कि साल 2028 में पड़ेगा। सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा ही महत्व है।

somvati amavasya
 - India TV Hindi
somvati amavasya  

धर्म डेस्क:  16 अप्रैल, सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। इस बार की अमावस्या में बहुत ही अच्छा संयोग है। वैशाख मास के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र पड़ रहा है। जो कि पूरे 10 सालों बाद पड़ रही है। इतना ही नहीं ऐसा शुभ संयोग अब 10 साल बाद यानी कि साल 2028 में पड़ेगा। सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा ही महत्व है।  

कालविवेक के पृष्ठ 343 से 344 तक, तिथितत्व के पृष्ठ 163 पर, पुरुषार्थ चिन्तामणि के पृष्ठ 314 से 345 तक, वर्षक्रियाकौमुदी के पृष्ठ 9 से 10 में महाभारत एवं पुराणों के आधार पर सोमवार, मंगलवार या बृहस्पतिवार के दिन तथा अनुराधा, विशाखा एवं स्वाति नक्षत्रों में पड़ने वाली अमावस्या विशेष रूप से पवित्र मानी जाती है।

इस दिन पूजा-पाठ करने से आपकी लंबी उम्र के साथ-साथ हाजर गायों के दान के बराबर फल मिलता है। इस अमावस्या का शास्त्रों में बी काफी गुणगान किया गया है।

निर्णय सिंधु ग्रंथ के अनुसार इस दिन मौन रहकर स्नान, पूजा-पाठ, दान और व्रत करने से बड़े से बड़े पाप से मुक्ति मिल जाती है।

वैशाख महीने की इस अमावस्या पर 7 पवित्र नदीयां यानी कि गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु और कावेरी में से किसी भी एक नदी में स्नान करना चाहिए। इससे आपके द्वारा किएं गए हर पाप से मुक्ति मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल