1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार के दिन करें पीले रंग का ये खास उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर

गुरुवार के दिन करें पीले रंग का ये खास उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 10:44 am IST

गुरुवार को पीले रंग का महत्व समझ जाएंगे तो जिंदगी सुख संपन्नता से भर जाएगी। बस इस आसान से उपाय को आजमा कर देख लें।

yellow- India TV Hindi
yellow Image Source : GOOGLE

गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव जी का दिन कहा जाता है। जीवन में सफलता और असफलता लगी रहती है। ऐसे में दरिद्रता को दूर करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं लेकिन बृहस्पतिवार को किया गया उपाय उन्हें भगवान विष्णु के साथ साथ गुरु का आशीर्वाद भी दिलाता है। यूं भी पीले रंग का बृहस्पतिवार को खास महत्व है। इससे जुड़े उपाय करने सेस गुरु का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन में संपन्नता लाता है और कई तरह की परेशानियों का अंत कर जीवन को सुखमय बनाता है।

आइए जानते हैं कि पीले रंग का एक आसान सा उपाय जो आपके जीवन में दरिद्रता को दूर कर संपन्नता लाने में सहायक हो सकता है।

आप जानते हैं कि पीला रंग भगवान विष्णु का रंग है। यह बृहस्पति देव को भी प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन सुबह नहा धोकर पीले रंग के कपड़े पहने और भगवान बृहस्पति की विधिवत पूजा करें। पूजा के दौरान भगवान श्रीहरि यानी विष्णु जी को पीले रंग के फूल चढ़ाएं। आप कनेर के फूल भी अपने देव को अर्पित कर सकते हैं। विधिवत पूजा के बाद पीले रंग की मिठाई का प्रसाद वितरित करें औऱ खुद भी खाएं। 

भोजन में चने की दाल जरूर बनाएं और पहला निवाला भगवान को अर्पित करते हुए सेवन करें। शाम के समय पीले चंदन से बृहस्पति देव का तिलक करें और बृहस्पतिदेव के मंत्र का उच्चारण करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल