1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पाना है हर मुकाम, तो अपनाएं ये टिप्स

पाना है हर मुकाम, तो अपनाएं ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2016 02:06 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 02:36 pm IST

कुछ लोग सफलता पा कर भी उसी जगह रह जाते है बल्कि उनके साथ वाले उनसे आगे निकल जाते है और ऊंची पोस्ट में स्थापित हो जाते है। फिर हम यही सोचते रहते है कि आखिर गलती या कमी कहा हुई। जिसके कारण हमें प्रमोशन नहीं मिला।

success life
success life

  • कार्यस्थल पर फालतू की बातचीत करने से बचें। अपने काम पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें और ज्यादा बोलने वाले लोगों से दूर रहने की कोशिश करें।
  • यदि काम करने वाली जगह पर आपको दूसरों से अपनी आलोचनाएं सुनने को मिलती हैं तो आप उस पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। यदि वह आपकी किसी गलती की आलोचना कर रहें हैं तो आप उस गलती को सुधारने का प्रयास करें और यदि वो बेवजह आलोचना कर रहें हैं तो आप अनसुना कर दें।
  •  आप के आफिस में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते, इसलिए हो सके तो उनसे कम संपर्क में ही पूरी बात कहने की आदत डालें।
  • यदि आपकी सेहत अच्छी रहेगी तो आप में चुस्ती-फुर्ती रहेगी और आपका काम में मन भी लगेगा। इसके लिए जरुरी है कि आप फल खाती रहें और इसके साथ ही व्यायाम भी करती रहें।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल