1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: 2 अशुभ योग बनने के कारण इन 5 राशियों के जातक रहे संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

मंगलवार: 2 अशुभ योग बनने के कारण इन 5 राशियों के जातक रहे संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2017 07:23 am IST,  Updated : Nov 07, 2017 07:23 am IST

आज मंगलवार होने क साथ-साथ 2 अशुभ योग बन रहे है। राक्षश और विषयोग बनने के कारण कुछ राशियों को आज संभलकर रहना होगा। नहीं तो कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। मंगलवार के शुभ संयोग से यह चतुर्थी अंगारकी श्री गणेश चतुर्थी हो गई है। अंगारकी चतुर्थी बहुत ही शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस चतुर्थी का व्रत रखने से साल भर तक की गई चतुर्थियों के व्रत के समान पुण्य फल मिलता है। चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता श्री गणेश को माना जाता है। आज के दिन पूरे दिन व्रत रखकर रात को चंद्रोदय के बाद व्रत का पारण किया जाता है। आज रात 8 बजकर 23 मिनट पर चंद्रोदय होगा।

आज मंगलवार होने क साथ-साथ 2 अशुभ योग बन रहे है। राक्षश और विषयोग बनने के कारण कुछ राशियों को आज संभलकर रहना होगा। नहीं तो कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा अशुभ होगा। इसके अलावा अन्य राशियों पर इस अशुभ योग का असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही आज स्थायीजयद योग सुबह 06:13 से शाम 05:30 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबारी आज बिजनेस के मामलों में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में आज काम आसानी से पूरा हो जायेगा और आपके सहयोगी खुश रहेंगे।व्यवसाय में आज लाभ का योग बन रहा है, उम्मीद से अधिक लाभ होगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आज कोई दूर का दोस्त आपके लिए अच्छी खबर फोन पर सुना सकता है ।

वृष राशि
आपकी तर्क शक्ति से किसी लाभकारी कार्य की तलाश  में मदद मिलेगी। आज कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएंगी। आपका विनम्र स्वाभाव आपके लिए मददगार साबित होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है।आज जरुरी काम के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है।लवमेट के साथ आज आपका समय अच्छा गुज़रेगा।

मिथुन राशि
आज वर्किंग लोगों के ट्रांसफर की संभावना बन रही है, आपके लिए अच्छे अवसर जल्द आने वाले हैं। आज आपकी किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपका कोई ज़रूरी काम पूरा होगा। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए ठंडी चीजों से परहेज करें।मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क राशि
आज अपने जीवन की किसी बड़ी समस्या को सुलझाने की हर संभव कोशिश करेंगे।इसमें आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।आज कारोबार के मामलों में जल्दबाज़ी ना करें, बड़े फैसले फिलहाल टाल दें। वर्ना नुकसान भी हो सकता है।इस राशि के छात्र आज पढाई से मन को डिस्ट्रैक्ट न होने दें।एकाग्र मन से पढ़ाई करें। आज आपकी सेहत अच्छी है। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल