धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, लेकिन यह तिथि सुबह 08:25 तक ही रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त, सही समय, और सही नक्षत्र का होना जरुरी होता है, आज हम आपको आज के दिन का सही समय जो की सही कार्य करने का है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज के पंचागं के बारें में।
Related Stories
नक्षत्र: आद्रा – रात 2 बजकर 24 मिनट तक
करण: गर - सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक, वणिज – शाम 6 बजकर 57 मिनट तक
योग: सर्वार्थ सिद्ध योग- रात 02:23 से अगली सुबह 05:15 तक, धृति– 3 बजकर 29 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक
अमृत काल: शाम 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक
अगर आप बिजनेस, नौकरी, मेडिकल संबंधी काम या फिर घर बनाने की सोच रहे हैं तो इसे अगले माह में ही करें। इस माह कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
अशुभ समय
आज शाम 05:40 पर अशुभ समय रहेगा। वैसे तो इससे सभी राशियां प्रभावित होंगी लेकिन मेष, सिंह, तुला, और मीन राशियां मुख्य रूप से प्रभावित होंगी। ध्यान रहे इस समय के 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद तक कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।