1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. धन-संपदा के लिए शनिवार के दिन आजमाएं शनिदेव की कृपा पाने के लिए ये उपाय, शनि दोष से भी मिलेगा छुटकारा

धन-संपदा के लिए शनिवार के दिन आजमाएं शनिदेव की कृपा पाने के लिए ये उपाय, शनि दोष से भी मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 03:08 pm IST

शनिवार के दिन भगवान शनि से संबंधी कुछ उपाय करके आप हर बाधा से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की भी प्राप्ति होगी।

धन-सपंदा के लिए शनिवार के दिन आजमाएं शनिदेव की कृपा पाने के लिए ये उपाय, शनि दोष से भी मिलेगा छुटकार- India TV Hindi
धन-सपंदा के लिए शनिवार के दिन आजमाएं शनिदेव की कृपा पाने के लिए ये उपाय, शनि दोष से भी मिलेगा छुटकारा Image Source : INSTAGRAM/DEVOTIONALINDIA

भगवान शनि को न्याय का देवता माना जाता है। ज्योतिष में उन्हें न्यायाधीश कहा जाता है। कर्णफल दाता शनि सभी को कर्मों के हिसाब से फल देते है। लेकिन अगर वो प्रसन्न हो जाएं तो हर किसी के झोली भी भर सकते हैं। शनिवार का दिन भगवान शनि की पूजा के लिए खास माना जाता है। 

शनिवार के दिन भगवान शनि से संबंधी कुछ उपाय करके आप हर बाधा से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की भी प्राप्ति होगी। इसके साथ ही अगर आपकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में तो आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा। जानिए शनिवार के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।  

धन समृद्धि के लिए शुक्रवार को अपनाएं महालक्ष्मी कृपा प्राप्ति के लिए ये उपाय

शनिवार के दिन भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिएं करें ये खास उपाय

  1. शनिवार को उन्नीस हाथ लंबा काला धागा लेकर उसकी माला बनाएं। अब इस माला को शनिदेव पर चढ़ाएं और कुछ देर बाद इस काले धागे की इस माला को गले में धारण करें। अगर आप चाहें तो इस दाहिने हाथ में भी बांध सकते हैं। इस प्रयोग से भी शनि का प्रकोप कम हो सकता है।
  2. मानसिक विकारों से छुटकारा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन गुड़ और नारियल के तेल में कपूर मिलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आयें। मानसिक रूप से आपको शांति मिलेगी।  
  3. शत्रु पर विजय पाने के लिये, कोर्ट-कचहरी में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए 11 शनिवार तक पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ऊँ शनै शनिश्चरै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।  इससे आपकी सफलता सुनिश्चित होगी और शत्रुओं पर वि
  4. अगर आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ गया है तो शनिवार के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं और गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर पूजा करें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  5. नई नौकरी पाना चाहते हैं तो  शनिवार के दिन सांयकाल में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के कम से कम नौ दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद पीपल के पेड़ के उतने ही अनुपात में परिक्रमा करें और शनिदेव से नौकरी परिवर्तन की प्रार्थना करें। इस उपाय से आपको अच्छी नौकरी मिलने के योग बनेंगी।
  6. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए एक बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखकर इसे तेल को दान कर दें। 
  7. शनिवार के दिन भगवान शनि को सरसों का तेल अर्पित करें। जिससे आपकी कुंडली में लगा शनि दोष का निवारण होगा। 
  8. भगवान शनि के प्रकोप को कम करने के लिए शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के दीपक में थोड़ा सा तिल और एक सिक्का डालकर जला दें और सीधे घर चले आएं। 7-11 दिन करने से आपको शुभ फल मिलेगा। 
  9. अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को हमेशा बनाये रखना चाहते हैं, तो आज  आपको सुबह स्नान  के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए और उस में घी का दीपक  जलाना चाहिए।
  10. पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने के बाद उसकी परिक्रमा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल