1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना रखें फर्स्ट एड बॉक्स, खाने पर पड़ता है निगेटिव असर

Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना रखें फर्स्ट एड बॉक्स, खाने पर पड़ता है निगेटिव असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2019 06:35 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 09:07 am IST

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे रसोई में दवाइयां रखने के बारे में। वास्तु के अनुसार रसोईघर में दवाईयों का डिब्बा रखना उचित नहीं है।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे रसोई में दवाइयां रखने के बारे में। रसोई में अग्नि तत्व की प्रधानता होती है, जिससे कई बार अग्नि से होने वाली परेशानी का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा भी चोट आदि परेशानी का भय रहता है। इसलिए कुछ लोग अपने रसोईघर में ही फर्स्ट एड बॉक्स, यानी दवाईयों का डिब्बा रख लेते हैं, ताकि उसका तुरंत उपयोग किया जा सके।

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में दवाईयों का डिब्बा रखना उचित नहीं है। इससे ना चाहते हुए भी रसोईघर में बनने वाले खाने पर निगेटिव असर पड़ता है, जिससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी असर पड़ता है और उन्हें कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है। अतः आपको रसोईघर में फर्स्ट एड बॉक्स, यानी दवाईयों का डिब्बा रखने से बचना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल