1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: पश्चिम दिशा में शौचालय बनवाना घर में लाता है डिप्रेशन

Vastu Tips: पश्चिम दिशा में शौचालय बनवाना घर में लाता है डिप्रेशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2019 06:25 am IST,  Updated : Nov 26, 2019 09:09 am IST

जानिए आचार्य इंदुप्रकाश से पश्चिम दिशा में शौचालय बनवाने से क्या नुकसान होते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

आज हम वास्तु शास्त्र में बात करेंगे पश्चिम दिशा में शौचालय के बारे में। शौचालय के लिए पश्चिम दिशा को द्वितीय दिशा के रूप में स्वीकार किया गया है, लेकिन ठीक पश्चिम दिशा में शौचालय बनाने से घर के हर्ष तत्व में कमी आती है। 

घर के निवासियों के चेहरे मलिन और उदास रहते हैं। घर की छोटी बेटी भी उदास और इंट्रोवर्ट हो जाती है। वो अपनी बातें किसी से शेयर नहीं करती। जब ज्यादा ठंड पड़ती है तो उस घर में डिप्रेशन छाया रहता है। घर के निवासियों के स्वास्थ्य में लोहा, जिंक, मैग्नीशियम और अन्य खनिज तत्वों की कमी से दिक्कतें होती हैं। घर के सदस्यों का, विशेषकर महिलाओं का हिमोग्लोबिन कम हो जाता है। 

अगर किसी वजह से आपके घर के ठीक पश्चिम दिशा में शौचालय है तो आपको उसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए उस दिशा में सफेद रंग करवाना चाहिए। उस दिशा में मैटल से बनी कोई चीज़ लगवानी चाहिए या टॉयलेट का दरवाजा मैटल का लगवाना चाहिए। साथ ही कांच के कटोरे में समुद्री नमक भरकर उस क्षेत्र में रखना चाहिए और कुछ-कुछ दिन बाद बदल देना चाहिए। साथ ही कुछ-कुछ दिन के अंतर से दोपहर बाद 3 से 5 बजे के बीच छोटी कन्याओं को गुड़ देना चाहिए। ये उपाय करने से पश्चिम दिशा में शौचालय होने के बावजूद आपके घर की खुशियां बरकरार रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल