1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से खुल सकती है किस्मत, जानिए कैसे आएगी पॉजिटिव एनर्जी

Vastu Tips: घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से खुल सकती है किस्मत, जानिए कैसे आएगी पॉजिटिव एनर्जी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2022 07:29 pm IST,  Updated : Jun 29, 2022 05:29 pm IST

Vastu Tips: ​क्या आप भी 'मोरपंखी' पौधे के नाम से अब तक अनजान थे? चलिए कोई नहीं, हम आपके लिए लाए हैं इस पौधे से जुड़ी तमाम बेहतरीन जानकारी

vastu tips - India TV Hindi
vastu tips  Image Source : INDIA TV

Vastu Tips:  हम सभी को अपने घरों को प्लांट्स से सजाना काफ़ी पसंद होता है। हम अपने घरों को अलग-अलग तरह के पौधों से सजाकर अपने घर के वातावरण को बेहतरीन और खुशनुमा बनाते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जिसका नाम शायद आपने ज़्यादा नहीं सुना होगा, लेकिन उसे देखा ज़रूर होगा। जिस जादुई पौधे के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम है मोरपंखी। इस पौधे की पत्तियां अपने नाम की तरह ही बेहद सरसरी और लचीली होती हैं। जो, बिलकुल मोर के पंख जैसी दिखती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को अपने घर में लगाने से काफ़ी फ़ायदा होता है।

घर को बनाएं स्वर्ग 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंखी पौधा आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखता है। और घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकता है।  साथ ही इसे घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं।

PIXABAY
Image Source : PIXABAYPIXABAY

जोड़े में लगाएं ये पौधा 

जब भी आप इस इस पौधे को अपने घर में लगाएं तो उसे जोड़ी में लगाएं इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच बेहतरीन तालमेल और संबंध बनें  रहेंगे। साथ ही इस पौधे को घर में तनाव कम होते हैं और पति पत्नी के बीच का आपसी मनमुटाव भी खत्म होता है। अगर जैसे ही इसका एक पौधा सुख जाए या वह पूरी तरह से खत्म हो जाए तो उसके तुरंत बाद दूसरा मोरपंखी पौधा वहां लाकर लगा दें। 

कब और कहां लगाएं इसे?

मोरपंखी पौधे को हमेशा अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस पौधे के विकास के लिए सूर्य की किरणें बहुत सहायक हैं, इसलिए इसे हमेशा उत्तर दिशा की तरफ लगाएं। मोरपंखी पौधे के बारे में यह कहावत मशहूर है कि इसे घर में रखने से घर में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की रोग या बीमारी नहीं होती। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

इसे भी पढ़ें-

Vastu Tips: तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से जाग उठता है सौभाग्य, कभी भी प्लास्टिक के गमले में न लगाएं ये पौधा

Aaj Ka Panchang 29 June 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Sawan 2022: सावन मास में इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल