1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: मुश्किल समय में लड़ने की ताकत देती हैं ये चीजें, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: मुश्किल समय में लड़ने की ताकत देती हैं ये चीजें, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

 Published : May 13, 2022 06:11 am IST,  Updated : May 13, 2022 06:11 am IST

Chanakya Niti: आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि क्या हैं वो चीजें जो मुश्किल समय में लड़ने की ताकत देती है।

Chanakya Niti - India TV Hindi
Chanakya Niti  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं।
  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दोस्त सोच समझकर बनाएं।

Chanakya Niti:  आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्‍य ने समयकालीन अनुभवों के आधार पर आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्‍य जीवन, समाज, जीवन में सफलता से जुड़े तमाम चीजों पर अपनी राय दी है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है, ये हमेशा मुसीबत के समय में सही सलाह देती हैं।

आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि क्या हैं वो चीजें जो मुश्किल समय में लड़ने की ताकत देती है।

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन की कमी

श्लोक

संसारातपदग्धानां त्रयो विश्रान्तिहेतवः। 

अपत्यं च कलत्रं च सतां संगतिरेव च॥

भावार्थ

सांसारिक ताप से जलते हुए लोगों को तीन ही चीजें आराम दे सकती हैं - संतान, पत्नी तथा सज्जनों की संगति 

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर, पड़ता है नेगेटिव असर

पुत्र

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस व्यक्ति के पास ऐसा पुत्र हो जो अपने माता-पिता का ख्याल रखता हो और सही रास्ते में चलकर अपने लक्ष्य को पाता है, ऐसा पुत्र आने वाले समय में अपने माता-पिता के साथ-साथ समाज का भी नाम रोशन करता है। इसलिए चाणक्य जी कहते हैं कि ऐसा पुत्र हो तो व्यक्ति का पूरा जीवन सुख के साथ बीत जाता है। 

पत्नी

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की पत्नी सुशील और संस्कारी हो तो उसका पूरा जीवन सुख के साथ बीत जाता है। ऐसी पत्नी इंसान के हर सुख-दुख में साथ देने के साथ-साथ मुश्किल समय में आपके सामने ढाल की तरह खड़ी रहती हैं। 

सही संगति

अक्सर लोग गलत और सही का फर्क नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यदि कोई दुराचारी, दुष्ट स्वभाव या फिर दूसरों को हानि पहुंचाने वाले व्यक्ति से मित्रता कर लेता है तो यह आपके भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दोस्त सोच समझकर बनाएं। 

Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल