1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shukra Gochar 2022: 23 तीनों तक इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, रहें संभलकर

Shukra Gochar 2022: 23 तीनों तक इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, रहें संभलकर

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 21, 2022 10:03 am IST,  Updated : Jun 21, 2022 12:16 pm IST

Shukra Gochar 2022: आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन तीन राशियों के जीवन पर ज्यादा असर होगा।

Shukra Gochar 2022- India TV Hindi
Shukra Gochar 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • शुक्र के इस गोचर से मिथुन राशि वाले जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
  • शुक्र का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित होगा।

Shukra Gochar 2022: 18 जून दिन शनिवार को शुक्र मेष राशि से अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं, जहां बुध पहले से विराजमान हैं। वैसे तो शुक्र के इस गोचर का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, शुक्र के इस गोचर से इन तीन राशियों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन तीन राशियों के जीवन पर ज्यादा असर होगा। 

इन तीन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव 

मिथुन राशि 

Shukra Gochar 2022
Image Source : INDIA TVShukra Gochar 2022

शुक्र के इस गोचर से मिथुन राशि वाले जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान खर्चों की अधिकता रहेंगी। किसी अजनबियों पर भरोसा करने से बचें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अपना काम करने में जल्दबाजी न करें। दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है।

तुला राशि 

Shukra Gochar 2022
Image Source : INDIA TVShukra Gochar 2022

शुक्र का यह गोचर आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह खर्च न करें, अन्यथा धन संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप पर शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेंगी। 

 धनु राशि

Shukra Gochar 2022
Image Source : INDIA TVShukra Gochar 2022

धनु राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन कठिन रहेगा। आपको मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याएं रह सकती है। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। व्यापारियों को लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पीतल का शेर रखने से कारोबार में मिलेगी तरक्की, गुरु बृहस्पति का होगा वास

Yoga Day 2022: बढ़ती उम्र थम जाएगी, बस जीवन में शामिल करें ये प्राणायाम

Money Dreams: सपने में दिख जाएं ये चीजें तो समझ लीजिए मिलने वाला है अपार धन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल